फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   krishi university

कृषि विवि में 18 छात्रों पर कार्रवाई

Sun, 29 May 2016 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 29 May 2016 02:10 AM IST
विज्ञापन
krishi university
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की अनुशासन समिति ने शनिवार को 18 छात्रों पर कार्रवाई की। मारपीट करने वाले तीन छात्रों को विवि से बाहर कर दिया है। सात छात्रों पर वार्डन की बात न मानने पर पांच-पांच हजार का जुर्माना लगाया गया है। एक छात्रा को नकल करने के मामले में दो सेमेस्टर के लिए ड्रॉप कर दिया गया है।
विज्ञापन

पंद्रह दिन पहले बीटेक के छात्र सतेंद्र वर्मा, तरुण पांडेय और बीएससी के छात्र शशांक ने लालबहादुर शास्त्री हॉस्टल के छात्र सूरज के साथ मारपीट की थी। छात्र हॉस्टल से फरार होकर जंगल में छिप गए थे। मामला अनुशासन समिति में पहुंचा तो छात्रों के बयान दर्ज किए और उन्हें विवि से निकाल दिया।
विज्ञापन

इसके अलावा सुभाष भवन के सात छात्र वार्डन एसएस तोमर की बात नहीं मान रहे थे। जिन पर पूर्व में दो-दो सौ रुपये का जुर्माना लगा दिया गया था, इसके बावजूद भी छात्रों ने उनकी बात नहीं मानी। फिर से अनुशासन समिति की बैठक हुई तो इन छात्रों पर पांच-पांच हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएससी एजी प्रथम वर्ष की एक छात्रा नकल करते पकड़ी गई थी। अनुशासन समिति ने उसे दो सेमेस्टर के लिए ड्राप कर दिया। लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल के पांच छात्रों ने अभिषेक मिश्रा नाम के छात्र के साथ मारपीट कर दी। पांचों छात्रों पर पांच-पांच हजार रुपये का फाइन और हमेशा के लिए हॉस्टल से निष्कासित कर दिया गया। डीएसडब्ल्यू डॉ. अनिल सिरोही ने बताया कि पिछले कई दिनों से अनुशासन समिति द्वारा इन मामलों में जांच की जा रही थी। जांच के बाद रिपोर्ट कुलपति को भेजी गई। कुलपति के अनुमोदन के बाद कार्रवाई की गई है।

16 साल में पहली बार बड़ी कार्रवाई
कृषि विवि के 16 साल के इतिहास में पहली बार छात्रों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। तीन छात्रों को विवि से बाहर कर दिया गया, जबकि पांच छात्रों को हमेशा के लिए हॉस्टल से बाहर का रास्ता दिखा दिया। अनुशासन समिति की कार्रवाई से विवि में हड़कंप मच गया।


छात्रों ने पहले भी की थी मारपीट
डीएसडब्ल्यू ने बताया कि सतेंद्र वर्मा, तरुण पांडेय, शशांक कुमार का रिकॉर्ड ठीक नहीं था। हॉस्टल में ये आए दिन मारपीट करते थे। इस घटना से पहले भी छात्रों पर फाइन लगा था और हिदायत दी गई थी कि अगर दोबारा ऐसा हुआ तो फिर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, लेकिन छात्र नहीं माने। इसलिए विवि ने कार्रवाई की।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed