फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kovid-19 Alert: Relief of duty to older policemen, medicines being given to increase immunity

कोविड.19 अलर्ट अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों को ड्यूटी से राहत, इम्यूनिटी बढ़ाने को दी जा रहीं दवाइयां

Thu, 11 Jun 2020 01:00 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 11 Jun 2020 01:00 AM IST
सार

  • विटामिन-सी की गोलियां व इम्युनिटी वृद्धि की दी जा रहीं दवाइयां
  •  55 साल के पुलिसकर्मियों की हॉटस्पॉट ड्यूटी से छुट्टी

विज्ञापन
Kovid-19 Alert: Relief of duty to older policemen, medicines being given to increase immunity
muzaffarnagar police - फोटो : amar ujala

विस्तार

लगातार पैर पसार रहे कोविड-19 को लेकर जनपद पुलिस पूरी तरह से सतर्कता बरत रही है। अधिक उम्र के साथ ही बीमार चल रहे पुलिसकर्मियों को भी ड्यूटी में राहत देते हुए उन्हें हॉटस्पॉट से अलग और अधिकांशत: ऑफिस में ही ड्यूटी दी जा रही है।
विज्ञापन


वैश्विक महामारी कोरोना के बढ़ते संक्रमण के चलते पुलिस विभाग अपने 55 वर्ष की उम्र वाले और बीमार चल रहे पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त एहतियात बरत रहा है। अब तक जनपद में करीब तीन सौ पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जा चुका है। ऐसे पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर उनकी ड्यूटी हॉटस्पॉट एरिया में नहीं लगाए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


वहीं, इन पुलिसकर्मियों की नियमित ड्यूटी भी फील्ड में ऐसी जगह या समय में लगाने के निर्देश दिए गए हैं, जब भीड़ कम से कम हो। ताकि ये पुलिसकर्मी किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में न आ सकें। बीमार पुलिसकर्मियों को तो लगातार ऑफिस में ही ड्यूटी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा, जनपद के सभी थानों में ऐसे पुलिसकर्मियों के लिए विटामिन-सी की गोलियां पहुंचाए जाने के साथ ही इम्युनिटी बढ़ाने वाली दवाइयां, च्यवनप्राश और अन्य आयुर्वेदिक दवाएं भी उपलब्ध कराई जा रहीं हैं।

इन्होंने कहा 
एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि कोविड-19 के चलते बीमार व अधिक उम्र के करीब तीन सौ पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जा चुका है। इनके लिए सभी थानों में ऐसे पुलिसकर्मियों को हॉटस्पॉट व भीड़भाड़ वाले समय में ड्यूटी नहीं दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, हर थाने में विटामिन-सी की दवाइयां, च्यवनप्राश और इम्युनिटी बढ़ाने वाली आयुर्वेदिक दवाइयां भी उपलब्ध करा दी गईं हैं। पुलिसकर्मियों को खुद को सुरक्षित रखकर ड्यूटी करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed