फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kisan Tractor Yatra led by Rakesh Tikait, National Spokesperson of BKU in Bijnor

Bijnor: किसान-मजदूर सम्मेलन में गरजे राकेश टिकैत,कहा- किसान आंदोलन से बचेगा देश

Sun, 30 Oct 2022 12:55 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 30 Oct 2022 12:55 PM IST
सार

किसान- मजदूर सम्मेलन से पूर्व भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में बिजनौर से  किसान ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किसानों से संगठित रहकर अधिकारों के प्रति आवाज बुलंद रखने  की सलाह दी।

विज्ञापन
Kisan Tractor Yatra led by Rakesh Tikait, National Spokesperson of BKU in Bijnor
राकेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन के नेतृत्व में  किसान- मजदूर सम्मेलन से पूर्व किसान ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। ट्रैक्टर यात्रा का नेतृत्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने किया।

विज्ञापन


विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन की ओर से तहसील के गांव इस्माइलपुर में किसान-मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया है। सम्मेलन से पूर्व साहनपुर पुलिस चौकी से भारतीय किसान यूनियन की ओर से किसान ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:Meerut: गृह मंत्रालय तक गूंजा धर्मांतरण प्रकरण, मंगतपुरम में इंटेलीजेंस का डेरा, 50 से अधिक वीडियो मिलीं

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा  देश पॉलिटिकल पार्टियों से नहीं किसान आंदोलन से बचेगा। उन्होंने किसानों को  संगठित होकर अपनी जमीनों को बचाने और राष्ट्रहित में कार्य करने की सलाह दी।

नजीबाबाद के गावं इस्माइलपुर  विशाल किसान-मजदूर सम्मेलन में राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत में किसानों से देश को बचाने के लिए बड़े  आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सरकार पल-पल किसानों के साथ धोखेबाजी कर रही है एक ओर मुख्यमंत्री किसानों को फ्री बिजली देने की घोषणा करते हैं तो दूसरी ओर बिजली विभाग मीटर लगा रहा है। टिकैत ने कहा कि सरकार की दोहरी नीतियां अब किसानों पर हावी नहीं होगी।


राकेश टिकैत ने लखनऊ  किसानों की कीमती जमीन को एयरपोर्ट के लिए लेने को वहां की किसानों की कमजोरी का परिणाम बताया। राकेश टिकैत ने 26 नवंबर को लखनऊ में महा पंचायत आयोजित करने की घोषणा की।उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद से पांच-पांच ट्रैक्टर रैली ट्रॉली के बाकी किसान रेल, वाहन आदि से लखनऊ रैली में पहुंचकर अपने अधिकारों की हुंकार भरेंगे।

लखनऊ रैली में उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान,धान पराली,बिजलीऔर किसानों के साथ मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न के मुद्दों पर सरकार को घेरने का दावा किया।

राकेश टिकैत ने कहा अब महिलाओं को भी मेलों जैसे आंदोलन के लिए तैयार रहना होगा। जिस तरह महिलाएं मेलों की तैयारी करती हैं अब आंदोलन के लिए भी उन्हें कमर कसनी होगी तभी किसानों की जमीन  और स्वाभिमान की रक्षा की जा सकेगी।

किसान मजदूर सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर, जिला महासचिव नरदेव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार,तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान नेताओं ने संबोधित करते हुए किसानों  और मजदूरों की समस्याओं को सम्मेलन में उठाया गया ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed