फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kisan Mahapanchayat: RLD President Jayant Choudhary may shower flowers on farmers from helicopter

झटका: जयंत चौधरी नहीं कर पाएंगे किसानों पर पुष्पवर्षा, प्रशासन ने नहीं दी अनुमति, किसानों को लुभाने के लिए चला था दांव

Sat, 04 Sep 2021 10:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 04 Sep 2021 10:50 PM IST
सार

रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। जयंत चौधरी कल दोपहर में किसान महापंचायत पर हेलीकॉप्टर से पुष्पवर्षा करना चाहते थे लेकिन अनुमति नहीं मिलने से उन्हें निराश होना पड़ा। उन्होंने इसे लेकर ट्वीट भी किया है।

विज्ञापन
Kisan Mahapanchayat: RLD President Jayant Choudhary may shower flowers on farmers from helicopter
रालोद प्रमुख जयंत चौधरी - फोटो : facebook.com/JayantRLD

विस्तार

पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर में पांच सितंबर यानी कल होने वाली महापंचायत पर पुष्पवर्षा करने के लिए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी को प्रशासन की तरफ से अनुमति नहीं दी गई। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि बहुत माला पहनी हैं, मुझे जनता ने बहुत प्यार और सम्मान दिया है। उन्होंने कहा अन्नदाताओं पर पुष्पवर्षा कर किसानों को नमन और उनका सम्मान करना चाहता था। लेकिन प्रशासन ने इसके लिए अनुमति नहीं दी। इसके अलावा उन्होंने लिखा कि किसान के सम्मान से सरकार को खतरा है।

विज्ञापन


यूपी में होने वाली अब तक की सबसे बड़ी महापंचायत से पहले रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने किसानों को लुभाने के लिए एक अहम निर्णय लिया था। जयंत चौधरी ने किसान महापंचायत का समर्थन किया है और वे कल हेलीकॉप्टर से किसानों पर पुष्पवर्षा करना चाहते थे। लेकिन प्रशासन ने अनुमति नहीं दी। 
विज्ञापन


उधर, सिटी मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह ने बाताया कि जंयत चौधरी के निजी सचिव का ई-मेल आया है, जिसमें हमने नागरिक उड्डयन विभाग का अनुमति पत्र मांगा है।

बता दें कि तीन कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन को मजबूती देने के लिए देशभर के किसान पांच सितंबर यानी रविवार को मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में जुटेंगे। संयुक्त किसान मोर्चा की इस महापंचायत पर सरकार से लेकर विपक्षी दलों तक की नजर है। खास बात यह है कि भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत भी पहली बार एक-साथ मंच पर नजर आएंगे। 

महापंचायत में देशभर के 300 से ज्यादा सक्रिय संगठन शामिल होंगे, जिनमें करीब 60 किसान संगठन होंगे और अन्य कर्मचारी, मजदूर, छात्र, शिक्षक, रिटायर्ड अधिकारी, सामाजिक, महिला आदि संगठन शामिल रहेंगे। किसानों के 40 संगठन अग्रणी भूमिका में रहेंगे, जबकि 20 संगठन पूरा सहयोग करेंगे।   

संयुक्त किसान मोर्चा के सदस्यों के अनुसार पंजाब व हरियाणा के किसान संगठनों के नेताओं ने अपने साथ हजारों की संख्या में किसानों को लेकर आने का लक्ष्य तय किया है। यूपी के बाहर से आने वाले किसान संगठनों के नेता व किसानों ने आज शाम से ही मुजफ्फरनगर में डेरा डाल लिया है। मोर्चा के सदस्यों को लगता है कि इस महापंचायत से कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे आंदोलन को नई दिशा मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed