{"_id":"6133c05a8ebc3ec7722ac2ed","slug":"kisan-mahapanchayat-farmers-are-reaching-mudaffarnagar-mahapanchayat-on-their-cycles","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: महापंचायत में पहुंचने का जुनून, साइकिल से जा रहे लोग, बोले- देश में लागू रहे कृषि कानून तो खत्म हो जाएगा किसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: महापंचायत में पहुंचने का जुनून, साइकिल से जा रहे लोग, बोले- देश में लागू रहे कृषि कानून तो खत्म हो जाएगा किसान
Sun, 05 Sep 2021 12:22 AM IST
कपिल kapil
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sun, 05 Sep 2021 12:22 AM IST
सार
किसान महापंचायत में पहुंचने का लोगों में अलग ही जुनून है। किसान अपनी साइकिल पर सवार होकर महापंचायत में पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर यह काले कानून देश में लागू रहे तो किसान खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
महापंयात में दाने जएंत गे किसान
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ में मटोर के पास दिल्ली हाईवे पर शनिवार रात के साढ़े 11 बजे थे। पसीने से लथपथ एक 30 साल का युवा और एक 65 साल के बुजुर्ग साइकिल से चले जा रहे थे। उनको रोकने का इशारा किया तो कहने लगे, पंचायत में जाने के लिए देर हो जाएगी। पंचायत में जाने का कारण पूछा तो यही बोले कि अगर यह काले कानून देश में लागू रहे तो किसान खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन
किसान पंचायत में शामिल होने का जुनून लोगों पर इस कदर है कि साइकिल से भी सैकड़ों किलोमीटर दूर किसान पंचायत में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। अंबाला के बड़ौदा गांव निवासी दरार सिंह पिछले एक साल से सिंधु बॉर्डर धरने पर हैं, वे किसान पंचायत में शामिल होने के लिए रात को साइकिल से ही मुजफ्फरनगर के लिए निकल पड़े।
विज्ञापन
उनका कहना है कि या तो सरकार इन काले कानूनों को वापस ले या हम यहीं पर शहीद हो जाएंगे। युवा किसानों का जोश इस बात से लगाया जा सकता है कि मूल रूप से कैथल के पेडल गांव निवासी जय भगवान का पूरा परिवार कैलिफोर्निया में रहता है, लेकिन किसान आंदोलन शुरू होने के बाद से वह भारत में रहकर आंदोलन में शामिल हैं। जय भगवान भी सिंधु बॉर्डर से साइकिल पर मुजफ्फरनगर रैली के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन