फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Kisan Andolan: Farmers to celebrate black day today in western UP

यूपी: किसानों ने किया कृषि कानूनों का विरोध, राकेश टिकैट ने बंधवाई काली पगड़ी

Wed, 26 May 2021 10:14 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 26 May 2021 10:14 AM IST
सार

किसानों ने आज कृषि कानूनों का जमकर विरोध किया है। भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कानूनों के विरोध में काली पगड़ी बंधवाई। वहीं किसानों सरकार की हठधर्मिता के विरोध में अपने घर व ट्रैक्टरों पर काले झंडे लगाकर विरोध जताया।

विज्ञापन
Meerut News: Kisan Andolan: Farmers to celebrate black day today in western UP
राकेश टिकैट ने बंधवाई काली पगड़ी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

पश्चिमी यूपी में किसानों ने आज कृषि कानूनों का विरोध किया। वहीं भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने काली पगड़ी बंधवाई। भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष राजवीर सिंह जादोन ने बताया कि कृषि कानूनों के विरोध में चल रहे आंदोलन के छह माह पूरे होने पर किसानों ने 26 मई को काला दिवस के रूप में मनाया। वहीं किसानों ने कई जगह पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान किसानों ने घरों व ट्रैक्टरों पर काले झंडे लगाकर विरोध जताया।

विज्ञापन


भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष ने बताया था कि कृषि कानूनों के विरोध में देश के किसान दिल्ली के चारों तरफ बॉर्डर पर बैठे हैं। केंद्र सरकार की हठधर्मिता खत्म नहीं हुई है। किसानों ने बंगाल चुनाव में सरकार का अहंकार चूर-चूर कर दिया है। पिछले छह महीने से किसान अपने हक के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को काला दिवस मनाने का निर्णय लिया है। किसान गांवों में केंद्र सरकार का पुतला दहन करेंगे। जब तक कृषि कानून वापस नहीं होंगे और एमएसपी पर गारंटी कानून नहीं बनेगा, तब तक किसान आंदोलन खत्म नहीं करेंगे। भाकियू जिलाध्यक्ष मनोज त्यागी ने बताया कि काला दिवस को लेकर किसानों ने पूरी तैयारी कर रखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि चीनी मिले किसान का गन्ने का भुगतान नहीं दे रही है। किसान पैसे के बिना परेशान हैं। गेहूं की खरीद की सही व्यवस्था नहीं है। किसानों को दिक्कत हो रही है। इस मौके पर रामकुमार, सुधीर, सत्यवीर सिंह, कविंद्र, उपेश, सुधीर, हरेंद्र सिंह, जुल्ला, अरविंद राठी, रामनाथ प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान, मनोज कुमार, अब्बास अली, हरपाल सिह, गौरव राठी, आजाद सिंह, मोनू, जयदेव, विनित, जयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

भगवंत मान-राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
इधर, दूसरी ओर आम आदमी पार्टी के सांसद भगवंत सिंह मान और पंजाब प्रभारी राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक पत्र लिखकर किसानों से बातचीत करने का आग्रह किया है। दोनों नेताओं ने पत्र में पीएम मोदी से कहा है कि देश के अन्नदाता पिछले छह महीने से सड़कों पर हैं और अब तक उनके मुद्दे का समाधान नहीं हो पाया है। देश की नाजुक स्थिति को देखते हुए अब इस मुद्दे का शीघ्र हल निकाल लेना चाहिए। 

आप नेताओं ने कहा कि किसानों ने इस दौरान 470 से अधिक साथियों को खोया है। इसी बीच देश में कोरोना की स्थिति संकट पूर्ण बनी हुई है। किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और उन्हें इस तरह परेशान नहीं किया जाना चाहिए। बता दें कि खुद किसानों ने भी एक पत्र लिखकर बातचीत शुरू करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed