फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Kiran murder case: One suspect in custody, connection with dead body found in Bitode

किरण हत्याकांड: एक संदिग्ध हिरासत में, बिटोड़े में मिले शव का भी जुड़ रहा कनेक्शन, होगा बड़ा राजफाश

Wed, 10 Jan 2024 04:11 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 10 Jan 2024 04:11 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में होमगार्ड की पत्नी की हत्या के मामले में पुलिस ने एक सदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक ने ऐसी कहानी बताई कि पुलिस भी हैरान रह गई। वहीं बिटोड़े में मिले शव से भी हत्या का कनेक्शन जुड़ रहा है।

विज्ञापन
Kiran murder case: One suspect in custody, connection with dead body found in Bitode
महिला का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर जनपद के नानौता क्षेत्र में नहर मिले होमगार्ड की पत्नी किरण के शव के मामले में पुलिस को अहम जानकारी मिली है। पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है, जो होमगार्ड श्रीराम उर्फ मिंटू का परिचित है। रविवार रात भी वह होमगार्ड के हसनपुर चुंगी स्थित निर्माणाधीन मकान पर यह युवक पहुंचा था, जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी के माध्यम से उसकी पहचान की और हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन


हालांकि प्राथमिक पूछताछ में युवक ने पुलिस को जो कहानी बताई है उसे सुनकर पुलिस भी हैरान है। जिसके बाद पुलिस को आशंका है कि होमगार्ड के साथ कोई अनहोनी तो नहीं हो गई। युवक से पूछताछ के बाद पुलिस सरसावा क्षेत्र में बिटोड़े में मिले व्यक्ति के शव का कनेक्शन भी किरण हत्याकांड से जोड़कर चल रही है। पुलिस का दावा है कि पुख्ता सबूत मिलते ही हत्याकांड का खुलासा कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

यह था मामला
कोतवाली रामपुर मनिहारान गांव बाघाखेड़ी निवासी श्रीराम उर्फ मिंटू (42) और उसकी पत्नी किरण (40) रविवार की रात कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र में दिल्ली रोड स्थित अपने निर्माणाधीन मकान में आकर रुके थे।

सोमवार सुबह किरण का शव नानौता क्षेत्र में नहर में मिला था, जबकि होमगार्ड का कोई अता-पता नहीं था। किरण के मायके पक्ष ने होमगार्ड पर हत्या का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। पुलिस तभी से उसकी तलाश कर रही है।

कहानी में कितना सच, होगा खुलासा
सूत्रों की मानें युवक ने पुलिस को जो कहानी बताई है उसके अनुसार, उसकी होमगार्ड के साथ तनातनी चल रही थी। आरोपी रात के समय होमगार्ड के घर पहुंचा था। तब किरण और श्रीराम उर्फ मिंटू के बीच झगड़ा हो रहा था।

सूत्र बताते हैं कि युवक ने दोनों की हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी कार में दोनों शवों को ले गया। किरण का शव नानौता में कृष्णा नदी में फेंक दिया। होमगार्ड के शव को आरोपी पंजाब लेकर जा रहा था। आशंका जताई जा रही है कि सरसावा क्षेत्र में गांव बहलोलपुर पास बिटोड़े में जला मिला शव होमगार्ड का है।
विज्ञापन

हालांकि युवक की इस कहानी में कितनी सच्चाई है इसका कोई पुख्ता सुबूत अभी नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस ने उसकी इस कहानी के बाद बिटोड़े में मिले शव और होमगार्ड की मां का डीएनए जांच के लिए भेजा है।

एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया है, जिससे पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में काफी जानकारी मिली है, लेकिन उसका अभी सुबूत नहीं मिला है। युवक से पूछताछ चल रही है। एक टीम मुजफ्फरनगर और दूसरी टीम पंजाब की तरफ जाने वाले रास्ते के टोल चेक कर रही है। जल्दी ही हत्याकांड का खुलासा होगा। - डॉ. विपिन ताडा, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed