फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   killed two woman, dead body is throw, acid on face to remove identity

हत्या कर खाली प्लाट में फेंकी लाश, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला तेजाब

Mon, 05 Feb 2018 06:53 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 05 Feb 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
killed two woman, dead body is throw, acid on face to remove identity
हत्या कर लाश फेंकी

यूपी के मुजफ्फरनगर में मेरठ रोड पर वहलना चौक से पहले एक प्लाट में महिला और बालिका के शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। दोनों की हत्या कर शवों को यहां लाकर फेंका गया है। शवों की पहचान मिटाने की नीयत से उनके चेहरों को तेजाब से झुलसाया गया है, जिसके चलते उनके चेहरे कंकाल में तब्दील हो गए। शनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का अनुमान है मृतक मां-बेटी हो सकती है। इस संबंध में आसपास के थानों की पुलिस को सूचना दे दी है, ताकि इनकी पहचान हो सके।

विज्ञापन


सुजडू के ग्रामीण रविवार शाम को जब मेरठ रोड पर वहलना चौक से पहले बाग के पास एक खाली प्लाट की ओर गए, तो वहां एक महिला और एक बालिका के शव पड़े मिले। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ लग गई। शौकीन की ओर से डायल 100 पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। सिविल लाइन पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। 
विज्ञापन


पढ़ें : सनसनीखेज खुलासा: मासूम के साथ दो दिनों तक कुकर्म, हत्या कर लाश नदी में फेंकी
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर एसपी सिटी ओमवीर सिंह भी मौके पर आ गए। पुलिस ने शवों की शनाख्त कराने का प्रयास किया, परन्तु कामयाबी नहीं मिली। हत्यारों ने शवों की शनाख्त मिटाने के लिए उनके चेहरों को तेजाब से झुलसाया हुआ था। महिला की उम्र करीब 35 साल और बालिका की पांच साल है। महिला ने बुर्का, नीले रंगे के कपड़े व सफेद, हरा व पिकं कलर की लाइनों वाली जर्सी पहने हुए हैं, जबकि बालिका नीले रंग की जींस व पिंक कलर की जर्सी पहने हुए हैं। बालिका के मुंह पर टेप लगाई गई थी। पुलिस का कहना है कि दोनों की हत्या करके शवों को यहां लाकर फेंका गया है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही आसपास के थानों की पुलिस को भी इस संबंध में जानकारी दे दी गई है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed