फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kerela badh pidito ke liye rahat samagri bhegi gyi

केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री भेजी गई

Fri, 07 Sep 2018 02:42 AM IST
amarujala
amarujala Updated Fri, 07 Sep 2018 02:42 AM IST
विज्ञापन
kerela badh pidito ke liye rahat samagri bhegi gyi
meerut - फोटो : meerut

विज्ञापन
 लालकुर्ती स्थित एसजीएम गार्डन में केरल पीड़ितों के लिए सहायता सामग्री सेवा भारती को सौंपी गई। केरल बाढ़ पीड़ित पुनर्वास सहायता कार्यक्रम समिति द्वारा राहत सामग्री की व्यवस्था की गई है, जिसे सेवा भारती राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को सौंपकर केरल भेजा जा रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जयकरण गुप्ता ने की। मुख्य अतिथि सेवा भारती के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सूर्य प्रकाश टांक रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और सेवा भारती दो सितंबर तक 75600 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने का काम किया। सेवा भारती ने केरल में 298 रिलीफ कैंप लगाए हैं। 650 चिकित्सक अपनी सेवाएं दे रहे हैं। एक लाख पांच हजार लोगों तक खाद्य सामग्री पहुंचाने का कार्य किया है। सेवा भारती द्वारा ऑपरेशन क्लीन भी चलाया जा रहा है। 2155 टन कीटाणुनाशक केरल पहुंचाया जा चुका है। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी और संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता ने कहा कि उद्योगपतियों, व्यवसायियों और जनता केसहयोग से सामग्री भेजने में सफल हो रहे हैं। पुनर्वास का कार्य लंबे समय तक चलेगा। इस दौरान 20 मिनट का एक वीडियो भी प्रदर्शित किया गया, जिसमें बाढ़ से पूर्व का केरल और बाढ़ के बाद का केरल दिखाया गया। इसकेबाद मुख्य अतिथि ने पांच हजार परिवारों को दी जाने वाली सामग्री का प्रतीक रूप भेंट किया गया।
विज्ञापन


केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह किया
मेरठ। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने प्रदेश युवा मोर्चा के आह्वान पर मेरठ महानगर में वीनस शर्मा के नेतृत्व में केरल बाढ़ पीड़ितों के लिए धन संग्रह किया, जिसमें सेक्टर 8 सेक्टर 45 तथा 9 और मेन मार्केट में धन संग्रह किया गया। रिक्शा चालक से लेकर सब्जी वालों तथा दुकानदारों ने आपदा पीड़ितों की सहायता के लिए योगदान दिया तथा सहायता राशि प्रदान की। साथ में अभिषेक जैन, सचिन करनावल, मयंक रावत, प्रशांत शर्मा, सुमित त्यागी, तुषार जैन, शंभू पहलवान, आयुष खटीक, मयंक रावत, विनोद जाहिदपुर, अंकित गोयल और राहुल आदि इस अवसर पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed