फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Keep traveling for free, even NHAI does not know when toll will be charged

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे: करते रहिए मुफ्त सफर, एनएचएआई को भी नहीं पता कब लगेगा टोल

Sun, 26 Dec 2021 01:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Sun, 26 Dec 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Keep traveling for free, even NHAI does not know when toll will be charged
Delhi-Meerut Expressway - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर आप मुफ्त में सफर करते रहिये, क्योंकि एनएचएआई को भी नहीं पता कि टोल टैक्स कब से लागू होगा। 25 दिसंबर से टोल लागू करने के लिए दरों को सार्वजनिक किया गया था, लेकिन अभी तक साइन बोर्ड पर भी इन्हें अंकित नहीं किया गया। पॉथवे इंडिया कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि हमें एनएचएआई की ओर से टोल शुरू करने के लिए कोई आधिकारिक पत्र नहीं मिला है। वहीं, एनएचएआई की ओर से कोई भी अधिकारी इस बारे में बोलने को तैयार नहीं है।

विज्ञापन


अप्रैल-2021 से दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे को वाहनों के लिए खोल दिया गया था। इसके बाद से लगातार टोल की तैयारी चल रही हैं। अमर उजाला की टीम ने शनिवार सुबह आठ बजे काशी टोल प्लाजा का दौरा किया। वहां टोल शुरू करने की कोई तैयारी नहीं की गई थी।
विज्ञापन


अभी चिपियाना में रेलवे ओवरब्रिज का कार्य किया जा रहा है। ये देश का सबसे भारी रेलवे ओवरब्रिज है। इसका निरीक्षण भी केंद्रीय परिवहन मंत्री ने किया था। कई स्थानों पर अभी भी कुछ कार्य बचा है। अभी तक एक्सप्रेसवे के किनारे बनाए जाने वाले आराम गृह भी शुरू नहीं हो सके हैं। एनएचएआई इन सभी कामों को देखते हुए भी पीछे हट रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भोजपुर टोल प्लाजा पर किसानों का धरना शुरू
एक बार फिर भोजपुर टोल प्लाजा पर किसानों ने डेरा डाल दिया है। किसानों की मांग है कि जब तक एक समान मुआवजा, साढ़े पांच लाख रुपये अनुदान राशि, गांवों को टोल सुविधा मुफ्त नहीं दी जाएगी, तब तक टोल शुरू नहीं होने देंगे। उन्होंने काशी, सोलाना, अच्छरोंडा, परतापुर, भूड़बराल के गांवों की मुआवजे की आर्बिटेशन की सुनवाई कराने की मांग की। किसान कल्याण समिति ने अनिश्चितकालीन धरने का एलान कर दिया है। इस मौके पर सतीश राठी, मनवीर त्यागी, महबूब अली, दलवीर सिंह मौजूद रहे।


सुर्खियों में रहता है एक्सप्रेसवे
दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे हमेशा से ही सुर्खियों में रहा है। वाहनों के चलने के तुरंत बाद ही पहली बारिश में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे कुछ स्थानों पर धंस गया था। इसे विपक्षी पार्टियों ने भी मुद्दा बनाया था। अब पिछले एक महीने से टोल शुरू करने को लेकर अटकलों का दौर जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed