फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwariyas are being served five star like food, pudding for breakfast, paneer-naan in lunch

Kanwar: कांवड़ियों को परोसा जा रहा है फाइव स्टार जैसा भोजन, नाश्ते में हलवा-पकौड़ी, खाने में पनीर-नान और पकवान

Thu, 13 Jul 2023 07:59 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 13 Jul 2023 07:59 AM IST
सार

कांवड़ यात्रा के दौरान कांवड़ियों को फाइव स्टार जैसा खाना परोसा जा रहा है। कांवड़ शिविरों में कांवड़ियों की भरपूर सेवा की जा रही है।

विज्ञापन
Kanwariyas are being served five star like food, pudding for breakfast, paneer-naan in lunch
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कांवड़ियों के साथ कांवड़ सेवा शिविर भी हाईटेक हो गए हैं। अब सेवा शिविरों में कांवड़ियों का स्वागत केसरयुक्त दूध के साथ जलेबी, इमारती से किया जा रहा है। बाईपास पर कई भंडारों में प्रतिदिन कांवड़ियों के लिए 50 से 70 तरह के पकवान, मिष्ठान, फास्टफूड तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

Kanwariyas are being served five star like food, pudding for breakfast, paneer-naan in lunch
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala

कंकरखेड़ा, मोदीपुरम, रुड़की रोड, बागपत बाईपास और डीएन कॉलेज चौराहा स्थित सेवा शिविरों में सादे भोजन के साथ फास्ट फूड भी परोसा जाता है। कंकरखेड़ा व्यापार संघ के शिविर संचालक नीरज मित्तल ने बताया कि उनके शिविर में प्रतिदिन 70 तरह के व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं। इसमें पापड़ी चाट, चाऊमीन, डोसा, पाव भाजी आदि खाद्य पदार्थ परोसे जाते हैं। कांवड़ियों की सुविधाओं को देखते हुए शिविर 15 जुलाई शिवरात्रि तक चलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanwariyas are being served five star like food, pudding for breakfast, paneer-naan in lunch
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को निकाला बाहर - फोटो : Amar Ujala

बागपत रोड मां कांवड़ सेवा शिविर संचालक अमित कुमार गुप्ता ने बताया नाश्ते में ब्रेड रोल, पकड़ा, सेंडविच, जलेबी, रबड़ी, पराठा आलू गोभी पनीर, दोपहर में उड़द चने की दाल, चावल, पनीर बटर मसाला, तवा व तंदूर की रोटी, शाम को मटर कुलचा, गोल गप्पे, पांव भाजी, डोसा, सांभर बड़ा, हलवा, फ्रूट क्रीम, रसगुल्ला दिया जाता है। रात्रि में आलू, मटर पनीर, दाल मखनी, नान रहेगी। सोने से पहले स्पेशल कढ़ाई वाला दूध दिया जाता है।

विज्ञापन

Kanwariyas are being served five star like food, pudding for breakfast, paneer-naan in lunch
kanwar yatra 2023 - फोटो : Amar Ujala

रुड़की रोड युवा मित्र सेवा संस्था के द्वारा लगाए गए शिविर संचालक अनिल अग्रवाल ने बताया कि शिविर में पानी के बताशे, टिक्की, आलू चाट, पावभाजी, मूंगदाल, चीला, मुरादाबादी दाल, दूध, कुल्फी, आइसक्रीम आदि परोसी जा रही है।

Kanwariyas are being served five star like food, pudding for breakfast, paneer-naan in lunch
कांवड़ यात्रा। - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ सेवा शिविरों के मेन्यू

- सुबह नाश्ता : चाय, कॉफी, दूध, पराठा, पकौड़ी, हलवा, जलेबी, डोसा।
- दोपहर लंच : शाही पनीर या कढ़ाई पनीर, तवा रोटी, पूरी, नान, मिक्स वेज, छोले, दाल, आलू दम, रायता, खीर, आइसक्रीम।
- शाम का नाश्ता : मुरादाबादी दाल, अमृतसरी दाल, चाट बाजार, डोसा, चाऊमीन, पाव भाजी, सांभर बड़ा, इडली, फिंगर चिप्स, चीला, फ्रेंच फाइज।
- डिनर : पनीर की सब्जी, दाल, चावल, मटर पनीर, नान, सादी रोटी, छोले, रायता।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed