{"_id":"6a5db2ce6b14380fd600d7ae","slug":"kanwar-yatra-round-the-clock-medical-care-16-bike-ambulances-to-operate-on-the-route-100-doctors-deployed-2026-07-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: 24 घंटे होगा इलाज, रूट पर चलेंगी 16 बाइक एंबुलेंस, 100 डॉक्टर तैनात; स्वास्थ्य विभाग का प्लान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: 24 घंटे होगा इलाज, रूट पर चलेंगी 16 बाइक एंबुलेंस, 100 डॉक्टर तैनात; स्वास्थ्य विभाग का प्लान
Mon, 20 Jul 2026 11:02 AM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Mohd Mustakim
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:02 AM IST
सार
Meerut News: मेरठ में स्वास्थ्य विभाग ने इस बार कांवड़ियों तक उपचार पहुंचाने के लिए माइक्रो प्लान तैयार किया है। भीड़ के कारण एंबुलेंस देरी से पहुंचती है, इसलिए पहली बार बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
डॉक्टर। सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
कांवड़ यात्रा के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सा व्यवस्था के लिए माइक्रो प्लान तैयार कर लिया है। विभाग का दावा है कि कांवड़ यात्रा में 24 घंटे इलाज की सुविधा होगी। इस बार विभाग का पूरा ध्यान कांवड़ मार्गों पर भीड़ के बीच श्रद्धालुओं तक बिना देरी के चिकित्सा सहायता पहुंचना है। पहली बार जिले में 16 बाइक एंबुलेंस सेवा भी शुरू की जाएंगी संकरे मार्ग और भीड़-भाड़ वाले मार्गों पर भी मरीजों को तत्काल इलाज मिल सकें।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. राम प्रसाद ने बताया कि कई बार भारी भीड़ के कारण चारपहिया एंबुलेंस घटनास्थल तक समय पर नहीं पहुंच पाती हैं। इसे देखते हुए पहली बार 16 बाइक एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक बाइक एंबुलेंस पर प्रशिक्षित पैरामेडिकल स्टाफ तैनात रहेगा। स्टाफ के पास प्राथमिक उपचार के लिए आवश्यक दवा और उपकरणों से लैस फर्स्ट एड बॉक्स होगा। जरूरत पड़ने पर मौके पर ही उपचार शुरू किया जाएगा और गंभीर स्थिति में मरीज को चारपहिया एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ ने बताया कि कांवड़ मार्गों पर 32 हेल्थ बूथ स्थापित किए जाएंगे। इन बूथों पर चिकित्सक, फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कर्मियों की 24 घंटे तैनाती रहेगी। ऐसे में कांवड़ियों को हर समय इलाज मिल सकेगा। पूरे कांवड़ मेले के दौरान विभाग की ओर से 100 चिकित्सक और 350 स्वास्थ्य कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में कांवड़ वार्ड और स्पेशल वार्ड भी रिजर्व रखे जाएंगे।
ये भी देखें...
Meerut: 'तू मुझे याद रखेगी' कहकर महिला पर ब्लेड से दनादन किए वार, लहूलुहान कर भागा युवक, हालत गंभीर
ये भी देखें...
Meerut: 'तू मुझे याद रखेगी' कहकर महिला पर ब्लेड से दनादन किए वार, लहूलुहान कर भागा युवक, हालत गंभीर