{"_id":"66868a0861b36d0083015b66","slug":"kanwar-yatra-2024-heavy-vehicles-will-not-be-able-to-go-on-delhi-dehradun-highway-from-july-22-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanwar Yatra 2024: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यातायात व्यवस्था में होगा बदलाव, 22 जुलाई से भारी वाहनों पर रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanwar Yatra 2024: दिल्ली-देहरादून हाईवे पर यातायात व्यवस्था में होगा बदलाव, 22 जुलाई से भारी वाहनों पर रोक
Thu, 04 Jul 2024 05:09 PM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 04 Jul 2024 05:09 PM IST
सार
कांवड़ यात्रा को लेकर 6 जुलाई यानी रविवार को प्रमुख सचिव और डीजीपी मेरठ में आकर बैठक करेंगे। यहां वह कांवड़ मार्ग की व्यवस्था देखेंगे और अधिकारियों को संबंधित दिशा निर्देश देंगे।
विज्ञापन
कांवड़ यात्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
22 जुलाई की रात 12 बजे से कावड़ यात्रा के चलते गाजियाबाद से मेरठ मुजफ्फरनगर तक नेशनल हाईवे 58 पर भारी वाहन नहीं चलेंगे। एक्सप्रेसवे पर भी भारी वाहनों को प्रतिबंधित किया गया है। गंग नहर पटरी मार्ग पर भी कोई भारी वाहन नहीं चलेगा।
विज्ञापन
27 से हाईवे को वनवे कर दिया जाएगा। एक तरफ शिव भक्त चलेंगे दूसरी साइड में हल्के वाहन। 29 की रात 12:00 बजे से सभी वाहनों को हाईवे पर नहीं चलने दिया जाएगा। कावड़ यात्रा के चलते चार राज्यों के पुलिस अधिकारियों की बैठक में लिया गया निर्णय।
विज्ञापन
एडीजी जोन डीके ठाकुर ने 12 जिलों के ट्रैफिक पुलिस अधिकारी और हरियाणा दिल्ली उत्तराखंड के ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ की बैठक। सीएनजी और पेट्रोल पंप पर रखना होगा 5 दिन का स्टॉक।
विज्ञापन
कावड़ यात्रा की तैयारी का जायजा लेने के लिए 6 जुलाई को प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी मेरठ में बैठक करेंगे और कांवड़ मार्ग का निरीक्षण करेंगे।