फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Yatra 2022: Special arrangement on four routes in Meerut, half of Odeon bridge will open from July 10

Kanwar Yatra 2022: मेरठ में चार रूटों पर विशेष व्यवस्था, 10 जुलाई से खुल जाएगा ओडियन पुल का आधा हिस्सा

Sat, 02 Jul 2022 03:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 02 Jul 2022 03:44 PM IST
सार

मेरठ के ओडियन नाले के पुल निर्माण का आधा हिस्सा कांवड़ यात्रा को देखते हुए 10 जुलाई से खोल दिया जाएगा। हालांकि इससे वाहन नहीं गुजर सकेंगे, सिर्फ कांवड़ियों के लिए व्यवस्था बनाई जाएगी। ओडियन पुल सात मई की शाम से बंद है।

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2022: Special arrangement on four routes in Meerut, half of Odeon bridge will open from July 10
कांवड़ यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में हापुड़ अड्डा चौराहे से बिजली बंबा बाईपास के चौड़ीकरण के लिए चल रहे हापुड़ रोड पर ओडियन नाले के निर्माण का आधा हिस्सा दस जुलाई को खोल दिया जाएगा। शुक्रवार को एडीजी राजीव सबरवाल, आईजी प्रवीण कुमार, जिलाधिकारी दीपक मीणा ने निरीक्षण कर निर्देश दिए। जिससे कांवड़ियों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना न करना पड़े।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर किसी कारणवश पुल नहीं खोला जा सकता है तो इसके किनारे ही पैदल मार्ग तैयार करें। शहर विधायक रफीक अंसारी ने भी आसपास की कॉलोनियों में पुल निर्माण के चलते हो रहे जलभराव का मामला भी उठाया। इसमें डाले गए तीन पाइप में से एक पाइप पूरी तरह कचरा जाने के कारण बंद है। 
विज्ञापन


सात मई से पुल के 60 मीटर चौड़ा बनाने के लिए हापुड़ रोड पर भारी और हल्के वाहनों का डायवर्जन किया हुआ है। छोटे वाहन किनारे सर्विस रोड से गुजर रहे हैं। लेकिन दो साल बाद हो रही कांवड़ यात्रा को देखते हुए प्रशासन कोई भी चूक नहीं करना चाहता है। जिससे परेशानी का सामना समय पर करना पड़े। इसी को देखते हुए विशेष तौर पर तीनों वरिष्ठ अधिकारियों ने निरीक्षण कर स्थिति को जाना और दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढें: Suicide: प्रेमी ने चौखट पर खाया जहर तो शव जंगल में फेंक आई प्रेमिका, फिर पसीजा दिल, पांच दिन बाद किया ये काम

हापुड़ रोड पर लगाए जाते हैं शिविर
कांवड़ यात्रा के समय हापुड़ रोड से बुलंदशहर, गुलावठी, हापुड़ , आगरा, अलीगढ़ आदि रूट के कांवड़िए गुजरते हैं। इसी को देखते हुए एल ब्लॉक तिराहा, खरखौदा आदि स्थानों पर शिविर लगाए जाते हैं। जिससे काफी संख्या में कांवड़िए हापुड़ रोड से गुजरते हैं। 

प्रशासन ने हाइवे और पटरी पर किए चार रूट चिन्हित
इसके अलावा हाइवे और कांवड नहर पटरी पर चार रूट चिन्हित करने के बाद विभागवार जिम्मेदारी भी दे दी गई है। मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि जिला पंचायती राज अधिकारी रेनू श्रीवास्तव को निर्देश दिए गए हैं।

इसमें हैंडपंप रिबोर, मरम्मत, सामुदायिक शौचालयों की मरम्मत, झांडियां साफ, पथ-प्रकाश व्यवस्था कार्य किए जाने हैं। रेनू श्रीवास्तव ने बताया कि कांवड़ियों को किसी भी तरह की परेशानी न होने के लिए सामुदायिक शौचालय और स्नानघर तैयार कराए जा रहे हैं। 

इन चार रूटों पर विशेष व्यवस्था
1.सलावा से निवाड़ी तक
2. दौराला से औद्यड़नाथ मंदिर तक
3. मोहिउद्दीनपुर मार्ग से खरखौदा तक 
4. पुरा महादेव से पूठखास गांव तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed