फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar yatra 2019: Delhi dehradun National highway will be closed from 26 July in Meerut

कांवड़ यात्रा: आज से दिल्ली-देहरादून हाईवे बंद, 1.76 करोड़ कांवड़ियों ने हरिद्वार से उठाया गंगाजल

Fri, 26 Jul 2019 01:40 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 26 Jul 2019 01:40 PM IST
विज्ञापन
Kanwar yatra 2019: Delhi dehradun National highway will be closed from 26 July in Meerut
कांवड़ यात्रा 2019 - फोटो : अमर उजाला

कांवड़ यात्रा के चलते आज यानी शुक्रवार से दिल्ली-देहरादून हाईवे (एनएच 58) को बंद कर दिया गया। कांवड़ियों की बढ़ती संख्या को देखकर ट्रैफिक पुलिस ने यह निर्णय लिया है। एसपी ट्रैफिक संजीव बाजपेयी का कहना है कि हरिद्वार प्रशासन से मिली जानकारी के आधार पर हाईवे बंद करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे तक हरिद्वार से एक करोड़ 76 लाख कांवड़ियों ने गंगाजल उठा लिया था। ट्रैफिक पुलिस ने 24 जुलाई से दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वन-वे किया था। लेकिन वाहनों के बढ़ते दबाव के चलते कई जगह जाम की समस्या बनी। गुरुवार को शहर में दिल्ली रोड पर भीषण जाम की स्थिति रही। 
विज्ञापन


वहीं उन्होंने बताया कि 26 जुलाई से एनएच-58 को बंद कर दिया जाएगा। कांवड़ियों के वाहनों के अलावा हाईवे पर वही वाहन आ जा सकेंगे जिनके लिए ट्रैफिक पुलिस ने वाहन पास जारी किए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ट्रैफिक का कहना है कि मुजफ्फरनगर की सीमा में भारी संख्या में काविड़यों का आना शुरू हो चुका है। शुक्रवार को मेरठ की सीमा में हाईवे पर कांवड़ियों की संख्या और बढ़ेगी। हाईवे बंद होने के बाद कांवड़िये दोनों साइड अपने गंतव्य को जा सकेंगे।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed