फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kanwar Damaged by Biker, Agitated Couple Tries to Block Road Again in Bahsuma; Police Assures Action

Meerut: कांवड़ खंडित होने पर दंपति ने दोबारा लगाया जाम, गिरफ्तारी की मांग, पुलिस ने दिया जांच का आश्वासन

Mon, 21 Jul 2025 04:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 21 Jul 2025 04:30 PM IST
सार

बहसूमा बाईपास तिराहे पर कांवड़ खंडित करने वाले बाइक सवार की गिरफ्तारी न होने से नाराज़ डॉ. माही और उनके पति ने फिर से जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।

विज्ञापन
Kanwar Damaged by Biker, Agitated Couple Tries to Block Road Again in Bahsuma; Police Assures Action
जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के बीच बहसूमा में एक बार फिर आक्रोश का माहौल बन गया, जब हस्तिनापुर निवासी डॉक्टर दंपति ने बाइक सवार की गिरफ्तारी न होने पर दोबारा सड़क जाम करने की कोशिश की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।

विज्ञापन


रविवार को हुआ था विवाद
बताया गया कि रविवार शाम को बहसूमा थाने के सामने कलश कांवड़ लेकर जा रहे डॉ. माही और उनके पति राहुल की कांवड़ को एक अज्ञात बाइक सवार ने साइड मार दी थी, जिससे कांवड़ पर रखी गंगाजल की कैन से जल छलक गया और कांवड़ खंडित हो गई। इस घटना से कांवड़ियों में रोष फैल गया और स्थानीय लोगों ने जाम लगा दिया। काफी देर की गहमागहमी के बाद पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी और गंगाजल उपलब्ध कराने का आश्वासन देकर मामला शांत किया था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें:शिवमय हुई फिजा: हर तरफ हर-हर महादेव, हाईवे पर शिवभक्तों की लंबी कतार, डाक कांवड़ियों की तेज हुई रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को फिर भड़का मामला
दंपति ने रात कस्बे के दक्षिणी छोर स्थित कांवड़ सेवा शिविर में विश्राम किया था। सोमवार दोपहर तक भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर डॉ. माही और उनके पति ने बाईपास स्थित अंबेडकर तिराहे पर दोबारा जाम लगाने की कोशिश की। कांवड़ियों की टोली ने भी उनका साथ दिया, जिससे क्षेत्र में फिर तनाव का माहौल बन गया।

थाना प्रभारी ने दी कार्रवाई की समयसीमा
सूचना पर थाना प्रभारी इंदु वर्मा मौके पर पहुंचीं और डॉ. माही से बातचीत की। उन्होंने चार दिन में जांच पूरी कर कार्रवाई का आश्वासन दिया और लिखित तहरीर देने को कहा।
पुलिस की मध्यस्थता से मामला शांत हुआ और वाहनों की आवाजाही बहाल कर दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed