फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kalka and Haridwar special will go via Shamli and not Meerut for two days

काम की खबर : कालका और हरिद्वार स्पेशल का बदला रूट, दो दिन तक मेरठ नहीं वाया शामली होकर जाएंगी

Tue, 23 Jan 2024 12:10 AM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 23 Jan 2024 12:10 AM IST
सार

Meerut News : रेलवे अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को मेरठ कैंट स्टेशन पर काम के कारण सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इसी कारण ट्रेन संख्या 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट 90 मिनट, 24 जनवरी को 40 मिनट प्रभावित रहेगी।

विज्ञापन
Kalka and Haridwar special will go via Shamli and not Meerut for two days
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ कैंट स्टेशन के पास कंकरखेड़ा रेलवे फाटक पर मंगलवार से अंडरपास का काम होने कारण दो दिन दोपहर में ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। दोपहर में करीब साढे़ चार घंटे के ब्लॉक के कारण कई ट्रेन प्रभावित रहेगी। कालका और हरिद्वार स्पेशल एक्सप्रेस का मार्ग परिवर्तन किया जाएगा।

विज्ञापन


23 जनवरी को कालका से दिल्ली जाने वाली ट्रेन संख्या 14332 स्पेशल एक्सप्रेस देवबंद, मेरठ, मोदीनगर, गाजियाबाद नहीं जाएगी। इसे टपरी से वाया थानाभवन, शामली, शाहदरा से निकाला जाएगा। इसी प्रकार हरिद्वार से चल कर दिल्ली जाने वाली 14304 हरिद्वार-दिल्ली स्पेशल एक्सप्रेस भी टपरी से वाया शामली होकर जाएगी।

विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि मंगलवार को मेरठ कैंट स्टेशन पर काम के कारण सुबह 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक ब्लॉक रहेगा। इसी कारण ट्रेन संख्या 14521 दिल्ली-अंबाला कैंट 90 मिनट, 24 जनवरी को 40 मिनट प्रभावित रहेगी।

यह भी पढ़ें: यूपी से बड़ी खबर: सहारनपुर में प्रसाद बांट रहे युवाओं पर पत्थर फेंके, जमकर हंगामा, अफसरों में मची खलबली

वहीं, 04459 दिल्ली जंक्शन-अंबाला कैंट 40 मिनट, 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी को गाजियाबाद-मेरठ सिटी के बीच 15 मिनट प्रभावित रहेगी। 24 जनवरी को भी मेरठ कैंट स्टेशन पर दोपहर 1.15 बजे से 3.15 बजे तक ब्लॉक रहेगा।

यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में दिनदहाड़े युवती की गोली मारकर हत्या, बीच बाजार वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed