फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kalash Yatra taken out in Prabhat Nagar, welcomed with flower shower

Meerut News: प्रभात नगर में कलश यात्रा निकाली, पुष्प वर्षा से स्वागत

Sun, 25 Jan 2026 05:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jan 2026 05:19 PM IST
विज्ञापन
Kalash Yatra taken out in Prabhat Nagar, welcomed with flower shower
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

मेरठ। प्रभात नगर में 25 जनवरी को निर्मला कुंज में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। 51 कलशों के साथ निकली यात्रा ने पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना दिया। पीले वस्त्र धारण किए महिलाओं ने सिर पर कलश रखकर प्रभात नगर, सूर्य नगर और अशोक वाटिका की गलियों में परिक्रमा की। ढोल नगाड़ों और भजनों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नाचते रहे। कई जगहों पर यात्रा का पुष्पवर्षा से स्वागत किया गया।

कलश यात्रा भागवत कथा पंडाल में पहुंची। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन अर्चन कर श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ किया गया। कथा वाचक पंडित राम प्रसाद शास्त्री ने पहले दिन परीक्षित मोक्ष, भक्ति, धर्म और जीवन के आदर्शों पर विस्तार से प्रकाश डाला। श्रद्धालुओं ने ध्यानमग्न होकर कथा श्रवण किया। प्रभात नगर में दिनभर हरे कृष्ण और श्रीकृष्ण गोविंद हरे मुरारी के जयघोष गूंजते रहे। इस अवसर पर निर्मला बंसल, प्रतिभा बंसल, दिनेश बंसल, पारस कपूर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed