फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Kairana byelection: CM Yogi reached Baghpat, inspected the meeting place

PM मोदी की सभा से पहले जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Fri, 25 May 2018 09:39 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Updated Fri, 25 May 2018 09:39 PM IST
विज्ञापन
Kairana byelection: CM Yogi reached Baghpat, inspected the meeting place
अधिकारियों से जानकारी लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बागपत पहुंचे। जहां कैराना उपचुनाव से ठीक एक दिन पहले बागपत में 27 मई को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा के मद्देनजर सीएम योगी ने सभा स्थल का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों से जानकारी ली और व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश दिए। योगी ने हवाई भ्रमण भी किया। इसके अलावा हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी कार में सवार होकर एक्सप्रेस-वे का जायजा लिया।
विज्ञापन


बता दें कि 27 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। शुक्रवार को सीएम योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से दिल्ली रोड स्थित विनायक कॉलेज पहुंचे। यहां से कार में सवार होकर एक्सप्रेस-वे पर गए। खेकड़ा स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा के लिए बनाए गए मंच का निरीक्षण किया। इसके अलावा पुलिस-प्रशासन से पंडाल और सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सीएम ने निर्देश दिए कि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक नहीं रहनी चाहिए। सीएम का काफिला यहां से वापस कॉलेज पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, इससे पहले सुबह हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर ने भी कार में सवार होकर एक्सप्रेस-वे का भ्रमण किया। सोनीपत में बनाए गए टोल प्लाजा की जानकारी एनएचएआई के अधिकारियों से ली। कुंडली से खेकड़ा स्टेडियम तक उन्होंने कार में सवार होकर भ्रमण किया। केंद्रीय मानव संसाधन राज्यमंत्री डॉ सत्यपाल सिंह, विधायक योगेश धामा, विधायक केपी मलिक, विधायक सहेंद्र सिंह रमाला, लोनी विधायक नंद किशोर, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय खोखर, खेकड़ा ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र धामा, पूर्व विधायक साहब सिंह, ठाकुर प्रदीप सिंह, करतार सिंह, अजय चौधरी, प्रमेंद्र धामा मौजूद रहे।

पढ़ें : PM मोदी 27 को करेंगे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन, एक नजर में देखिए तस्वीरें

कैराना में परास्त हो जाएगा विपक्षी गठबंधन : योगी

Kairana byelection: CM Yogi reached Baghpat, inspected the meeting place
ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे - फोटो : अमर उजाला

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैराना और नूरपुर में विरोधी परास्त होंगे। भाजपा को जीत मिलेगी। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे से एनसीआर प्रदूषण मुक्त होगा। बागपत के लिए विकास के मार्ग खुलेंगे। 

दिल्ली रोड स्थित विनायक कॉलेज में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे से एनसीआर प्रदूषण मुक्त हो जाएगा। पूरे क्षेत्र के लिए यह बड़ी उपलब्धि है। केंद्र और यूपी में भाजपा की सरकार मिलकर विकास कार्यों को रफ्तार दे रही है। किसानों के लिए सार्थक कदम उठाए गए हैं। कैराना चुनाव के सवाल पर कहा कि नूरपुर और कैराना में भाजपा की जीत होगी। विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ा जा रहा है। कैराना और नूरपुर में विपक्षी गठबंधन परास्त हो जाएगा। एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करने पहुंचे रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया जाएगा।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed