फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   kabadi of sotiganj will send to jail again

सोतीगंज से बरामद इंजनों की जांच कर रही फोरेंसिक टीम

Sat, 07 Aug 2021 01:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
kabadi of sotiganj will send to jail again
सोतीगंज के शातिर कबाड़ियों को फिर जेल भेजेगी पुलिस
विज्ञापन

मेरठ। सोतीगंज के शातिर कबाड़ियों को पुलिस फिर से जेल भेजेगी। दिल्ली व नोएडा से चोरी हुई गाड़ियों के इंजन सोतीगंज में मिले हैं। इससे साफ है कि सोतीगंज में चोरी की गाड़ियों का कटान होता है और फिर पार्ट्स को अलग-अलग दुकानों पर बेचा जाता है। चोरी की गाड़ियों के मुकदमों की रिपोर्ट भी मांगी गई है। हालांकि, गुंडा एक्ट और गैंगस्टर लगाने की कार्रवाई की प्रकिया चल रही है।
चोरी व लूट के वाहनों को काटने वाले सोतीगंज पर शिकंजा कसने का अभियान पुलिस का जारी है। पुलिस ने दो बार पांच टीम बनाकर छापा मारा। यहां से 118 इंजन और गाड़ियों के पार्ट्स बरामद किये गए थे। इसकी जांच आगरा की फोरेंसिक टीम कर रही है। बताया है कि 23 इंजनों की जांच फोरेंसिक टीम कर चुकी है, जिसकी रिपोर्ट आनी बाकी है। पुलिस ने बताया कि अधिकांश इंजन और पार्ट्स चोरी की गाड़ी के निकले हैं। इसकी रिपोर्ट नोएडा, दिल्ली और गाजियाबाद से ली जा रही है।
विज्ञापन

बताया गया है कि चोरी के गाड़ियों से सोतीगंज में बरामद इंजनों का मिलान कराने के बाद फिर से पुलिस उक्त शातिर कबाड़ियों पर गिरफ्तार करेंगी। पुलिस ने हाल में 52 कबाडी नामजद कर लिए हैं। इसमें 26 कबाड़ी पुराने है। जिन्होंने सोतीगंज में गाड़ियों के पार्ट्स बेचने की दुकान खोली हुई है। इसका पुराना रिकॉर्ड खंगाला गया है, जिन पर गुंडा एक्ट और गैंगस्टर लगाने की पूरी फाइल तैयार कर ली है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि शातिर कबाड़ियों पर कार्रवाई के लिये सुबूत तलाशे जा रहे है। जिनके आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed