{"_id":"61f453b54d9abb6d53464341","slug":"kabadi-javed-arrested-in-sotiganj-meerut-news-mrt5749870137","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ : सोतीगंज में 10 हजारी शातिर कबाड़ी जावेद को पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ : सोतीगंज में 10 हजारी शातिर कबाड़ी जावेद को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Sat, 29 Jan 2022 02:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 02:06 AM IST
सार
सदर बाजार थाना पुलिस ने पिछले दिनों सोतीगंज में अफजाल कबाड़ी के गोदाम पर छापा मारकर 54 इंजन बरामद किए थे। इनमें से कई चोरी के थे।
विज्ञापन
sotiganj meerut
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मेरठ के सोतीगंज के कबाड़ियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। शुक्रवार को 10 हजार के इनामी जावेद निवासी गंज बाजार को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथी के गोदाम से काफी संख्या में इंजन बरामद हुए थे जो चोरी के निकले थे। इसके अलावा कुछ इंजन के नंबर भी घिसे हुए थे। फोरेंसिक टीम की रिपोर्ट के बाद 15 लोगों पर केस दर्ज किया गया है।
सदर बाजार थाना पुलिस ने पिछले दिनों सोतीगंज में अफजाल कबाड़ी के गोदाम पर छापा मारकर 54 इंजन बरामद किए थे। इनमें से कई चोरी के थे। इसके अलावा कई इंजन के नंबर घिसे थे। इनकी जांच के लिए फोरेंसिक टीम आई थी। इस मामले में आरोपी जावेद फरार चल रहा था। उस पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित था।
शुक्रवार को पुलिस ने आरोपी जावेद को पकड़ लिया। सदर बाजार थाना प्रभारी देव सिंह रावत ने कहा कि चोरी के इंजन के मामले में उस पर नौचंदी, मेडिकल और टीपीनगर के साथ ही कई मुकदमे दर्ज थे। कई अन्य आरोपी अभी फरार हैं।