फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Judge has ordered 17 peoples including former MLA to appear in court at Meerut

कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत 17 लोगों को कोर्ट ने किया तलब, ये है पूरा मामला

Fri, 13 Mar 2020 04:08 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Fri, 13 Mar 2020 04:08 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व विधायक समेत 17 कांग्रेसियों को विशेष न्यायाधीश ने 27 मार्च को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Judge has ordered 17 peoples including former MLA to appear in court at Meerut
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

विस्तार

विधानसभा चुनाव के दौरान बिना अनुमति जनसभा करने के मुकदमे में कांग्रेस के पूर्व विधायक जय नारायण शर्मा समेत 17 कांग्रेसियों को विशेष न्यायाधीश एमपी/एमएलए पंकज मिश्रा ने 27 मार्च को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश होने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


सरकारी वकील सिराजुद्दीन अलवी ने बताया कि वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग की बिना अनुमति के घंटाघर पर पूर्व विधायक जय नारायण शर्मा, शहर प्रत्याशी रोहिताश्व अग्रवाल, कैंट प्रत्याशी रमेश धींगड़ा, योगेंद्र शर्मा अधिवक्ता, शहर अध्यक्ष नसीम कुरैशी, जिलाध्यक्ष अशोक त्यागी, महेंद्र, उज्जवल अरोड़ा, नवनीत नागर, हरिकिशन, अनिरुद्ध त्यागी, दिनेश अग्रवाल, मुजाहिद सैफी, सलीम, सतीश शर्मा आदि कांग्रेसियों ने जनसभा की थी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सामने आया यूपी के इन दागदार नेताओं का असली सच, सुप्रीम कोर्ट के फैसले को जायज बता रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष देहलीगेट ने आठ अप्रैल 2007 को 188 आईपीसी में इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सभी ने अपनी जमानत करा ली थी। अभियुक्तगण ने मुकदमा राजनैतिक द्वेष से प्रेरित बताया, जिसका सरकारी वकील ने विरोध किया कि कोर्ट चार्जशीट का संज्ञान ले चुका है। प्रथम दृष्टया आरोप तय करने के पर्याप्त आधार हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed