फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jio started using additional five MHz spectrum, made the fastest hold in UP West circle

Jio का कमाल: अतिरिक्त पांच मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का इस्तेमाल शुरू, यूपी पश्चिम सर्किल में बनाई सबसे तेज पकड़

Sat, 27 Aug 2022 12:14 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Sat, 27 Aug 2022 12:14 PM IST
सार

Jio ने अपने उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल में 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में अतिरिक्त पांच मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम अपने नेटवर्क में सफलता पूर्वक जोड़ लिया है।

विज्ञापन
Jio started using additional five MHz spectrum, made the fastest hold in UP West circle
Jio - फोटो : Jio

विस्तार

देश और पश्चिम उत्तर प्रदेश सर्किल के मार्केट लीडर रिलायंस जियो इंफोकॉम लिमिटेड (जियो) ने उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल में 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में अतिरिक्त पांच मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम अपने नेटवर्क में सफलता पूर्वक जोड़ लिया है। पांच मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम और जुड़ जाने से जियो के नेटवर्क को खासी मजबूती मिली है। दूरसंचार विभाग (डीओटी) के मुताबिक, पश्चिम उत्तर प्रदेश सर्किल में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश पश्चिम के तमाम हिस्से शामिल माने जाते हैं।

विज्ञापन


800 मेगाहर्ट्ज बैंड को उसकी उच्च प्रसार क्षमता के लिए जाना जाता है। इससे शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के ग्राहकों को और अधिक व्यापक कवरेज मिलेगी। साथ ही उपभोक्ताओं को पहले के मुकाबले बेहतरीन इनडोर कवरेज भी मिलेगी। ग्राहक अब और भी बेहतर कनेक्टिविटी, इंटरनेट और डाउनलोड स्पीड पाएंगे।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल में 4जी के लिए 800 मेगाहर्ट्ज बैंड में पांच मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम जोड़ने के अलावा जियो ने हाल ही में संपन्न स्पेक्ट्रम नीलामी में 5जी सेवाओं की शुरुआत के लिए 700 मेगाहर्ट्ज, 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज़ बैंड में क्रमशः 10 मेगाहर्ट्ज, 130 मेगाहर्ट्ज और 1000 मेगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम का अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण के साथ ही उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल में जियो सबसे बड़ा स्पेक्ट्रम धारक बन गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिलायंस जियो उत्तर प्रदेश पश्चिम समेत सभी 22 टेलीकॉम सर्किलों में प्रीमियम 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में 5जी स्पेक्ट्रम खरीदने वाला एकमात्र ऑपरेटर बनकर उभरा है, बैंड को 5जी के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इससे 5जी की दौड़ में जियो को शुरुआती बढ़त मिलने की संभावना है। 700 मेगाहर्ट्ज बैंड पर स्टैंडअलोन 5जी नेटवर्क को चलाया जा सकता है। इसे अपनी डेटा ट्रैफिक हैंडलिंग के लिए भी जाना जाता है। दुनिया भर में स्टैंडअलोन 5जी के लिए 700 मेगाहर्ट्ज बैंड का इस्तेमाल किया जाता है। यहां तक कि अमेरिका और यूरोपीय यूनियन ने भी इसे 5जी सेवा के लिए 'प्रीमियम बैंड' घोषित किया हुआ है।

यह भी पढ़ें: ताबड़तोड़ दबिश: आदित्य राणा पर रखा एक लाख का इनाम, गांव में पसरा खौफ का सन्नाटा, भारी पुलिस बल तैनात

अपने लॉन्च के छह साल से भी कम समय में जियो ने 30 जून, 2022 तक उत्तर प्रदेश पश्चिम में 2.16 करोड़ ग्राहक जोड़ लिए थे। उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल में जियो ग्राहकों के बीच सबसे बड़े और सबसे पसंदीदा डिजिटल सर्विस प्रोवाइडर के रूप में उभरा है।

उत्तर प्रदेश पश्चिम सर्किल में जियो के विशाल नेटवर्क में लगभग 30000 किलोमीटर फाइबर और 23000 से अधिक नेटवर्क एलिमेंट्स हैं। जिसमे टेलिकॉम टावर और स्मॉल सेल इत्यादि शामिल हैं। यह नेटवर्क 99.5% आबादी को कवर करता है। जियो की अधिकांश साइटें फाइबर से जुड़ी हैं। जो लगभग असीमित डेटा ले जाने की क्षमता रखती हैं और अपने प्रतिस्पर्धियों की तुलना में कई गुना अधिक सक्षम हैं। 

ग्राहकों तक पहुंच बनाने के लिए जियो के स्टोर पूरे उत्तर प्रदेश पश्चिम में फैले हुए हैं। यहां तक की ग्रामीण इलाकों में भी जियो के स्टोर मिल जाएंगे। इससे यूजर्स एक्सपीरियंस के मामले में जियो को अपने प्रतिस्पर्धियों पर बढ़त मिल जाती है। 
यह भी पढ़ें: PHOTOS: ...जब गुरु की भूमिका में नजर आए सीएम योगी, 40 मिनट में युवकों को पढ़ाया ज्ञान का पाठ, पढ़ें खास बातें

जियो ने सर्वोत्तम गुणवत्ता वाला डेटा प्रदान करने का अपना वादा निभाया है। लॉन्च के बाद से ही जियो को लगातार सबसे तेज़ 4जी दूरसंचार नेटवर्क का दर्जा मिला हुआ है। जुलाई, 2022 में ट्राई के नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, जियो ने राष्ट्रीय स्तर पर 21.6 एमबीपीएस की औसत 4जी डाउनलोड स्पीड दर्ज की थी, जो देश के सभी 4जी ऑपरेटरों में सबसे अधिक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed