{"_id":"613139168ebc3e7a0f56a898","slug":"jholachap-accused-of-attempted-rape-surrendered-mawana-news-mrt5545173118","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी झोलाछाप ने किया सरेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी झोलाछाप ने किया सरेंडर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुष्कर्म के प्रयास के आरोपी झोलाछाप ने किया सरेंडर
परिजनों ने बीमारी की हालत में थाने में पेश किया, पुलिस ने अस्पताल भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना। किशोरी से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी झोलाछाप ने बृहस्पतिवार को थाने में सरेंडर कर दिया। कोर्ट से कुर्की के आदेश के बाद परिजनों ने उसे बीमारी की हालत में थाने में पेश किया। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस के दबाव के चलते आरोपी को हार्टअटैक हुआ है। उसके ऊपर लगाए गए आरोप गलत है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को सीएचसी में भर्ती कराया।
नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने तीन जुलाई को झोलाछाप के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उसने तहरीर में बताया कि उसकी नाबालिग बेटी अपनी मां के साथ दो जुलाई को राजो वाली मस्जिद के पास एक झोलाछाप से दवा लेने गई थी। झोलाछाप ने पत्नी को दवा लेने मेडिकल स्टोर भेज दिया। उसके बाद आरोपी ने बेटी से दुष्कर्म करने का प्रयास किया। घटना के बाद से आरोपी फरार था। न्यायालय से 82 की कार्रवाई के आदेश हो गए थे।
वहीं आरोपी साजिद के परिजनों का आरोप है कि मामला झूठा है। साजिद बीमार चल रहा है। उसका दिल्ली में इलाज चल रहा था। उसे कोर्ट में पेश करने के लिए लाया गया था। घर में उसे हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद भी परिजन उसे सीओ ऑफिस लेकर पहुंचे और वहां हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी साजिद को सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया।
सीओ उदय प्रताप सिंह किसी काम से मवाना से बाहर हैं। थाना का काम देख रहे दरोगा अवधेश कुमार का कहना है कि मामले की सीओ जांच कर रहे हैं। गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी बीमारी का बहाना बना रहा है।