फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jewelry of millions of such hoaxes from Saraf, officers were shocked to hear

सराफ से ऐसे ठगे लाखों के जेवर, सुनकर अफसर हैरान

Fri, 22 Dec 2017 12:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Fri, 22 Dec 2017 12:52 PM IST
विज्ञापन
Jewelry of millions of such hoaxes from Saraf, officers were shocked to hear
पुलिस को जानकारी देते व्यापारी - फोटो : अमर उजाला

सर्राफा बाजार में अकेले युवक ने एक सराफ से ऐसी ठगी कर ली, जिसको सुनकर पुलिस अधिकारी भी हैरान है। युवक पत्नी का एक्सीडेंट होने की बात बताकर सराफ की दुकान से करीब पांच लाख के जेवर ले गया। अब ठग को पुलिस तलाश रही है। सराफ से ठगी होने पर व्यापारियों ने कोतवाली थाने में हंगामा किया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। 

विज्ञापन


कोतवाली थानाक्षेत्र के बजाजा बाजार निवासी संजय रस्तोगी की सराफा बाजार में दुकान है। बृहस्पतिवार शाम 5:30 बजे एक युवक वहां पहुंचा। उसने खुद का नाम सलीम बताया और बेटे की शादी होने की बात कहकर जेवर खरीदने की बात कही। युवक ने सराफ से कहा कि उसकी पत्नी एक्सीडेंट में घायल हो गयी है। उसने बताया वह अब एक अन्य दुकान पर बैठी है। पत्नी को जेवर दिखाने के बाद ही वह खरीदेगा। संजय रस्तोगी ने अपने नौकर मनोज को पांच सोने की चेन, दस अंगूठी समेत 175 ग्राम सोने के जेवर लेकर युवक के साथ भेज दिया। 
विज्ञापन


युवक पहले मनोज को एक चाय की दुकान पर ले गया। चाय पीने की बात कही, मनोज ने मना किया। युवक फिर एक मकान के पास मनोज को ले गया। युवक ने मनोज से जेवर लिए और ये कहकर अंदर चला गया कि तुम यहीं ठहरो। मैं पत्नी को जेवर दिखाकर आता हूं। मनोज इंतजार में बाहर बैठा रहा और युवक दूसरे गेट से जेवरात लेकर भाग गया। काफी देर होने के बाद मनोज ने आसपास के लोगों से पूछा तो बताया कि ये मकान नहीं, यह तो मस्जिद है, जिसमें दो गेट है। दूसरे दरवाजे से युवक भाग गया होगा। यह सुनते ही मनोज ने सराफ को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : कोहरा बना काल : दर्दनाक हादसे में दो युवाओं की मौत, मचा कोहराम

अब कहां ढूंढे आरोपी को 

Jewelry of millions of such hoaxes from Saraf, officers were shocked to hear
पीडि़त सराफ - फोटो : अमर उजाला

सराफ के जेवर लेकर भागने की जानकारी पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग सराफ से बोले कि लाला जी अब आरोपी को कहां ढूंढे। उसके साथ कोई महिला नहीं थी। वह जेवरात लेकर भाग गया है। ठगी होने पर सराफा व्यापारी कोतवाली थाने पहुंचे। हंगामा किया तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। आरोपी द्वारा की गई ठगी को सुनकर सब कोई हैरान है। आरोपी अपना फोन नंबर भी दे गया। जोकि स्वीच ऑफ है। 

कैमरे की फुटेज में होगा आरोपी 
इंस्पेक्टर कोतवाली यशवीर सिंह ने बताया कि बाजार में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। फुटेज में एक युवक आता दिखाई दे रहा है। पुलिस फुटेज के जरिये ठग की पहचान कर उसको जल्द गिरफ्तार कर लेगी। आरोपी अकेला था या उसके साथ कोई और भी था, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश जारी है। 

सावधानी तो बरतनी होगी 
सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला का कहना है कि ऐसे ठगों से व्यापारियों को सचेत रहना होगा। कई बार सराफा बाजार में आरोपी व्यापारी को विश्वास में लेकर वारदात कर देते हैं। पुलिस पहले के ऐसे मामले को भी देख रही है, ताकि कोई लाइन मिल जाए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed