फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Jayant roared in Saharanpur and said- Coalition government will be formed with full majority

सहारनपुर में गरजे जयंत: कहा-‘मैं क्या गुंडा था, जो बाबा ने मुझ पर लाठी चलवाई’बोले-पहले चरण में जनता ने निकाल दी गर्मी

Sat, 12 Feb 2022 11:25 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 12 Feb 2022 11:25 AM IST
सार

रालोद प्रमुख़ जयंत चौधरी ने कहा कि बाबा उनकी गर्मी उतारने की बात करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद उनकी खुद की गर्मी खत्म हो जाएगी और वह कंबल खरीद कर बाबा को गोरखपुर भेजेंगे।

विज्ञापन
Jayant roared in Saharanpur and said- Coalition government will be formed with full majority
jayant chaudhary - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए रालोद प्रमुख़ जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा ने हमेशा किसान हितैषी होने का ढोंग किया है। प्रदेश में अबकी बार परिवर्तन की लहर है। गठबंधन की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आ रही है। पहले चरण के मतदान में जनता ने गर्मी निकाल दी है।
विज्ञापन


 नकुड़ विधानसभा के गांव बाधी में गठबंधन प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह सैनी के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करते हुए रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि किसानों के लिए उनके दरवाजे चौधरी चरणसिंह के समय से खुले हैं। भाजपा नेता धर्म की बात करते हैं, हम विकास और भाईचारे में यकीन रखते हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बाबा उनकी गर्मी उतारने की बात करते हैं, लेकिन चुनाव के बाद उनकी खुद की गर्मी खत्म हो जाएगी और वह कंबल खरीद कर बाबा को गोरखपुर भेजेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार बनने पर सीमा विवाद से जुड़े मुद्दों का स्थाई हल कराया जाएगा। उन्होंने जनता से गठबंधन को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी डॉ. धर्म सिंह सैनी, रालोद के प्रदेश महासचिव चौधरी धीरसिंह, रालोद जिलाध्यक्ष राव केसर, पूर्व विधायक मनोज चौधरी, सतीश चौधरी, चौधरी बलबीर सिंह मंढाण, मुकेश चौधरी, रविंद्र कांसेपुर, नकुड़ पालिका चेयरमैन शाहनवाज ख़ान, परीक्षित चौधरी, सलमान कस्सार आदि मौजूद रहे।


‘मैं क्या गुंडा था, जो बाबा ने मुझ पर लाठी चलवाई’
गंगोह विधानसभा के गांव गढ़ी बीरबल में गठबंधन प्रत्याशी चौधरी इंद्रसेन के समर्थन में आयोजित जनसभा में जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा हिंदु-मुसलमान, जिन्ना-पाकिस्तान, अस्सी-बीस की बात कहते हैं, लेकिन, यह कुछ नहीं कर पाएंगे। उन्होंने कहा कि बाबा कहते हैं हमने गुंडे भगा दिए, मैं क्या गुंडा था जो मुझ पर लाठी चलवाई। उन्होंने कहा कि सरकार आने पर किसान को उसकी फसल का वाजिब दाम दिलाने के लिए नया फार्मूला लाएंगे और हर जरूरतमंद को काम देंगे। उन्होंने रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी चौधरी इंद्रसेन को जिताने का आह्वान किया। सपा के प्रदेश सचिव चौधरी रुद्रसेन ने आभार जताया। संचालन सपा के वरिष्ठ नेता चौधरी मजाहिर राना ने किया। सपा नेता असदुल्ला अजमेरी, मनोज चौधरी, चौधरी नक्षत्र पाल सिंह, चौधरी हाशिम, अरविंद चौधरी, इरफान अलीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed