फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jayant Chaudhary shouted at the Save Democracy rally, said - take revenge by killing your brother in the lathi EVM

जयंत ने योगी सरकार पर साधा निशाना, बोले- आपके भाई को जो लाठी मारी, वो ईवीएम में मारकर बदला लेना

Fri, 09 Oct 2020 10:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Fri, 09 Oct 2020 10:31 AM IST
सार

  • लोकतंत्र बचाओ रैली से 2022 की तैयारी, जाट समाज को लामबंद करने पर दिया जोर
  • चौधरी चरण सिंह का जिक्र कर बुजुर्गों को भावुक किया, समाज के साथ उनके रिश्ते को याद दिलाया
  • कांग्रेस के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सपा नेता धर्मेंद्र यादव, इनेलो नेता अभय चौटाला, इमरान मसूद ने रखे विचार

विज्ञापन
Jayant Chaudhary shouted at the Save Democracy rally, said - take revenge by killing your brother in the lathi EVM
jayant chaudhary rally - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर में लोकतंत्र बचाओ रैली में रालोद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी ने हाथरस लाठीचार्ज की घटना को जाट समाज के स्वाभिमान से जोड़ने की कोशिश की। उन्होंने भीड़ में मौजूद युवाओं का मिजाज भांपते हुए कहा, मैंने दो लठ खाए हैं, लेकिन आपके हित के लिए यदि सौ लाठी भी खानी पड़े तो मैं तैयार हूूं। जो लाठी आपके भाई को मारी गई है, वो लाठी ईवीएम पर मारकर अपना बदला लेना है। रैली में आये लोगों को भावनात्मक रूप से जोड़ते हुए अपने पारिवारिक संबंधों की याद भी दिलाई।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के राजकीय इंटर कॉलेज के मैदान पर गुरुवार को हुई रैली में जयंत चौधरी ने कहा कि नेता का दिल बड़ा होना चाहिए। लेकिन यह दुर्भाग्य है कि आज सूबे का नेतृत्व किसान को देखते ही डर जाता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि बाबाजी मेरी आपसे व्यक्तिगत लड़ाई नहीं है, लेकिन आप यह ध्यान रखना कि यह पश्चिमी उत्तर प्रदेश की धरती है। यहां के लोग बहुत कुछ सहन कर सकते हैं, लेकिन अन्याय नहीं, यहां के लोग मेरा खून हैं और मेरा बाल भी बांका नहीं होने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जयंत चौधरी ने कहा कि हाथरस मामले में पर्दा डाला जा रहा है। माया त्यागी कांड की याद दिलाते हुए कहा कि उस समय चौधरी चरण सिंह ने चेतना जगाने का काम किया था। योगी को रेप और रेप करने वालों से दिक्कत नहीं है। लेकिन पीड़िता का साथ देने वाले और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वालों से दिक्कत है।

यह भी पढ़ें: रालोद की रैली... चप्पे-चप्पे पर फोर्स तैनात, कुछ ऐसा है जिले का हाल, तस्वीरें

रैली में सपा नेता धर्मेंद्र यादव, हरियाणा के सांसद दीपेंद्र हुड्डा, इनेलो नेता अभय चौटाला, पूर्व केंद्रीय मंत्री जेपी सिंह, कांग्रेस नेता इमरान मसूद, पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक, पूर्व विधायक पंकज मलिक, रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक चंद त्यागी, पश्चिमी क्षेत्र के अध्यक्ष चौ. यशवीर सिंह ने मुख्य रूप से विचार रखे। अध्यक्षता पूर्व सांसद मुंशी रामपाल और संचालन पूर्व विधायक राजेंद्र शर्मा ने किया।

बिचौलिए नहीं, आढ़ती खत्म किए...
केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि किसान हर तरीके से दुखी है। जितनी चीनी मिलें लगाई, वह चौधरी साहब ने लगवाई। मोदी सरकार ने छह साल में क्या एक कोल्हू भी लगाया है। गन्ने का बकाया भुगतान नहीं हो रहा है। किसान बिल से बिचौलिये नहीं, बल्कि आढ़ती को खत्म किया और कॉरपोरेट को हावी किया है।

भाई की पुकार सुन लो, अब घर लौट आओ 
जयंत चौधरी ने रैली में मौजूद युवाओं की भीड़ को देखकर उनसे सीधे संवाद किया। जयंत ने कहा कि पिछले दिनों आप कहां रहे, यह मायने नहीं रखता है। लेकिन अब बहुत हो चुका है, इसलिए अपने घर लौट आओ। अपने घर में आपको पूरा सम्मान मिलेगा। अपने भाई की पुकार सुन लो और अपने संगठन को मजबूत कर लो।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed