फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jayant Chaudhary Mission 2024: RLD Chaudhary Charan Singh Sandesh Rath Yatrar arives Meerut

Mission 2024: RLD की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा पहुंची मेरठ, फूलमालाओं से हुआ स्वागत

Thu, 14 Dec 2023 11:32 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 14 Dec 2023 11:32 AM IST
सार

रालोद की चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा आज मेरठ पहुंची। यह यात्रा सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद समेत 11 जिलों में होते हुए 23 दिसंबर को दिल्ली किसान घाट पर समाप्त होगी।

विज्ञापन
Jayant Chaudhary Mission 2024: RLD Chaudhary Charan Singh Sandesh Rath Yatrar arives Meerut
रालोद की रथ यात्रा - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

राष्ट्रीय लोक दल खेल प्रकोष्ठ की तरफ से शुरू की गई चौधरी चरण सिंह संदेश रथ यात्रा आज मेरठ पहुंच गई। यात्रा सहारनपुर से शुरू हुई यह यात्रा शामली, मुजफ्फरनगर, अमरोहा, बागपत, बिजनौर, मेरठ और गाजियाबाद होते हुए 23 दिसम्बर को दिल्ली किसान घाट पर समाप्त होगी।

विज्ञापन


सहारनपुर के हकीकत नगर से शुरू हुई चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा 
राष्ट्रीय लोक दल की चौधरी चरण सिंह संदेश यात्रा रविवार दोपहर हकीकत नगर स्थित श्री रामलीला मैदान से शुरू हुई थी। संदेश यात्रा को पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक दल के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी निरपाल सिंह ने बताया की यात्रा 11 जनपदों से होकर गुजरेगी। यात्रा जिन-जिन जनपदों में जाएगी वहां कुश्ती कबड्डी और अन्य खेल प्रतियोगिता कराए जाएंगे। साथ ही खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा।

यात्रा का समापन 23 दिसंबर को यानी चौधरी चरण सिंह के जन्म दिवस पर नई दिल्ली के किसान घाट पर होगा। उन्होंने बताया कि संदेश यात्रा खिलाड़ियों के हकों के लिए निकली जा रही है।

यात्रा के दौरान पार्टी द्वारा युवाओं और किसानों को पंपलेट भी बाटे जा रहे हैं जिनमें पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह उनके सुपुत्र चौधरी अजीत सिंह और पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष एवं सांसद जयंत चौधरी की जीवनी और उनके द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed