फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Jam imposed on finding remains of cow dynasty in Sarurpur

सरूरपुर में गोवंश के अवशेष मिलने पर लगाया जाम

Fri, 01 Oct 2021 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
Jam imposed on finding remains of cow dynasty in Sarurpur
सरूरपुर में गोवंश के अवशेष मिलने पर लगाया जाम
विज्ञापन

सरूरपुर। थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तान नगर के जंगल में बृहस्पतिवार को गोवंश के अवशेष मिलने से क्षेत्र में रोष फैल गया। घटना को लेकर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने गांव जसड़ के सामने सरधना-बिनौली रोड पर जाम लगा दिया। आरोपियों के खिलाफ रासुका के तहत कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने कार्यकर्ताओं की तहरीर पर अज्ञात गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गोकशों की धरपकड़ के लिए टीम लगा दी गई है। पुलिस ने अवशेष जमीन में दबवा दिए।
थाना क्षेत्र के गांव जसड़ सुल्तानगर के जंगल में बृहस्पतिवार सुबह खेत में पहुंचे किसान को खून और गोवंश के अवशेष पडे़ मिले। गोकशी की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। मौके पर पहुंचे हिंदू संगठन से जुडे़ कार्यकर्ताओं ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए सरधना-बिनौली रोड पर जाम लगा दिया। घंटो तक लगे जाम के चलते रोड पर दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। लोगों ने हंगामा करते हुए आरोपी गोकशों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। कई बार पुलिस व कार्यकर्ताओं के बीच नोकझोंक भी हुई।
पुलिस ने पांच दिन में वारदात का खुलासा करने का आश्वासन दिया, जिस पर कार्यकर्ता शांत हुए। पुलिस ने गोवंश के अवशेष जमीन में दबवा दिए।
थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि तहरीर पर अज्ञात गोकशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमर उजाला ई-पेपर फ्री में पढ़ने के लिए अमर उजाला ऐप डाउनलोड करें, एकदम फ्री, ये ऑफर सीमित समय के लिए है।

अमर उजाला ई-पेपर डेली एक रुपये से भी कम, अभी सब्सक्राइब करें और अपने शहर की हर खबर, हर समय, हर डिवाइस पर पाएं ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed