फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   it is sure to action against messing ration dealers

गड़बड़ी करने वाले राशन डीलरों पर गाज गिरनी तय

Mon, 25 May 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
it is sure to action against messing ration dealers
मेरठ। मशीन पर अंगूठा लगवाने के बावजूद कार्ड धारकों को राशन नहीं देने वाले डीलरों पर गाज गिरना तय है। जिला आपूर्ति अधिकारी ने सप्लाई इंस्पेक्टर से ऐसे डीलरों की रिपोर्ट मांगी है। उनका कहना है कि ईमानदारी से काम नहीं करने वाले डीलरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

महानगर में कई डीलर राशन घोटाला करने से बाज नहीं आ रहे हैं। अमर उजाला ने रविवार के अंक में बुढ़ाना गेट स्थित अपूर्वा अहिरान और पिलोखड़ी पुल के निकट स्थित एजेंसी पर भ्रष्टाचार का खुलासा किया। जिस पर जिला आपूर्ति अधिकारी ने क्षेत्रीय सप्लाई इंस्पेक्टर को जांच कर दो दिन में लिखित रिपोर्ट देने का निर्देश दिया। जिन कार्ड धारकों से राशन डीलर ने मशीन पर अंगूठा लगवाया परंतु राशन नहीं दिया। ऐसे कार्ड धारक भी लिखित शिकायत जिला आपूर्ति विभाग में दे सकते हैं। उधर, पूर्वा अहिरान में संचालित राशन एजेंसी से जुड़े कार्डधारकों से विभाग ने भ्रष्टाचार की जानकारी भी हासिल कर ली है। बताया जा रहा है कि राशन डीलर स्वयं को भाजपा का नेता बताकर गरीबों के राशन का घोटाला कर रहा है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी नीरज सिंह का कहना है कि इंस्पेक्टर से रिपोर्ट मांग ली गई है। उसके आधार पर राशन एजेंसी के निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed