फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Issues will be resolved, every problem of entrepreneurs will be solved

Meerut News: सुलझाएंगे मुद्दे, उद्यमियों की हर समस्या का होगा समाधान

Thu, 23 Apr 2026 02:40 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:40 AM IST
विज्ञापन
Issues will be resolved, every problem of entrepreneurs will be solved
इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईएम) मेरठ चैप्टर की ओर से बुधवार को उपायुक्त उद्योग अमरीश पांडेय ने उद्यमियों को आश्वस्त किया कि प्रशासन उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेगा। भविष्य में उद्योगों से जुड़े मुद्दों को सुलझाने की हर कोशिश की जाएगी। बाउंड्री रोड स्थित होटल क्रिस्टल पैलेस में हुई बैठक में उपायुक्त उद्योग यह बातें कहीं।
विज्ञापन

गेल के महाप्रबंधक विनय कुमार ने कंपनी की कार्यप्रणाली पर विस्तार से प्रकाश डाला और उद्यमियों के सवालों के जवाब दिए। इस दौरान उद्यमियों ने गेल गैस की बढ़ती कीमतों और अन्य समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। उद्यमियों ने कहा कि नए उपभोक्ताओं को पुराने उपभोक्ताओं की तुलना में अधिक कीमत पर गैस मिल रही है। गैस पर डबल कर का बोझ बढ़ रहा है। इसके साथ ही बिल पर जीएसटी रिफंड न मिलना, जिससे लागत और बढ़ने का मामला उठाया। इन मुद्दों पर उद्यमियों ने कड़ा विरोध जताते हुए समाधान की मांग की। गेल कंपनी के महाप्रबंधक विनय कुमार ने आश्वासन दिया कि वह उच्च अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं के समाधान का प्रयास करेंगे। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों में लगभग 20 औद्योगिक और वाणिज्यिक ग्राहक को पीएनजी कनेक्शन दिए गए हैं, जिसमें लंबित और नई दोनों तरह की अनुरोध शामिल हैं। कई मामलों में कनेक्शन लगभग एक महीने के कम समय में वितरित किए गए हैं। इसके अलावा सरकारी दिशा-निर्देश के अनुसार, अस्पताल, मेस और कैंटीन जैसी ज़रूरी जगहों को जोड़ने को प्राथमिकता दी जा रही है।
विज्ञापन




आईआईएम अध्यक्ष अंकित सिंघल ने बताया कि ईरान-अमेरिका संघर्ष के कारण कच्चे और तैयार माल की कीमतों में वृद्धि हुई है। इससे एमएसएमई इकाइयों की उत्पादन लागत बढ़ गई है। तैयार माल के दामों में 10-15 प्रतिशत तक वृद्धि से बाजार में मांग प्रभावित हुई है। साथ ही समुद्री और हवाई मालभाड़े में वृद्धि ने उद्योगों की स्थिति और चुनौतीपूर्ण बना दी है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गैस कीमतों के बीच उद्योगों के लिए प्रतिस्पर्धा में बने रहना कठिन होता जा रहा है, इसलिए संबंधित अधिकारियों से जल्द समाधान की अपेक्षा की गई। बैठक में सचिव गौरव जैन, कोषाध्यक्ष मनु रस्तोगी, आशीष गोयल, तनुज गुप्ता, ईशु बंसल, पुनीत आनंद, उमंग बंसल, राजेश जैन, जसकरण सिंह, विकास कुमार, योगेंद्र कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed