फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Iqa tops in essay and poster competition

निबंध व पोस्टर प्रतियोगिता में इकरा अव्वल

Thu, 26 Nov 2020 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:32 AM IST
विज्ञापन
Iqa tops in essay and poster competition
रोहटा। जनता इंटर कॉलेज कल्याणपुर में बुधवार को संचारी रोग जागरूकता कार्यक्रम अंतर्गत निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें निर्णायक मंडल के सभापति के रूप में प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान सिंह ने विजेता नामों की घोषणा की। जिसमें प्रथम स्थान इकरा, द्वितीय स्थान पायल व तृतीय स्थान साइना ने प्राप्त किया।
विज्ञापन

जीव विज्ञान प्रवक्ता जगवीर सिंह ने बताया कि संचारी रोग एक-दूसरे के संपर्क में आने से शीघ्रता से फैलते हैं। इसीलिए रोगी से दूरी बनाए रखना आवश्यक है। विजेता छात्रा इकरा ने बताया कि हमें मास्क का प्रयोग, परस्पर दूरी बनाए रखना, बीच-बीच में हाथ धोते रहना आदि आवश्यक उपायों को अपनाना चाहिए। प्रधानाचार्य डॉ. जयभगवान सिंह ने कहा कि दिमागी बुखार, मलेरिया, हैजा, कुष्ठ, डेंगू, डायरिया, कोरोना, चेचक आदि संचारी रोगों से बचाव के लिए आवश्यक है। हम अपने आसपास सफाई करते रहें। गड्ढों में पानी न भरने दें, बुखार के लक्षण प्रकट होने पर स्वास्थ्य की जांच कराएं। बचाव के लिए स्वच्छ व ताजा भोजन करें, मच्छरदानी का प्रयोग करें। हमेशा शौचालय का इस्तेमाल करें, पूरी बाजू के कपड़े पहने, सावधानी ही बचाव है। कार्यक्रम का संचालन हेम सिंह वर्मा ने किया। इस दौरान राजरानी, विनोद कुमार, मनोज कुमार, कृष्ण कुमार एवं ज्योति सिवाच आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed