IPL का रोमांच कल से: मेरठ के इन खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद, शहर में फैन पार्क बनाने की तैयारी
आईपीएल का रोमांच कल से शुरू होगा। क्रिकेट के महामुकाबलों में मेरठ के तीन खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर क्रिकेट प्रेमियों की नजरें टिकीं हैं। IPL के मैच देखने के लिए मेरठ में फैन पार्क बनाने की तैयारी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
22 मार्च से आईपीएल का रोमांच शुरू होगा। पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स और आरसीबी के बीच होगा। मेरठ के खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में छाने के लिए तैयार हैं। समीर रिजवी, भुवनेश्वर कुमार, कर्ण शर्मा अंतिम 11 में खेलते नजर आएंगे। तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो नेट गेंदबाज के रूप में टीमों का हिस्सा हैं। वहीं आईपीएल के मैच लाइव देखने के लिए शहर के भैंसाली ग्राउंड में फैन पार्क बनाने की तैयारी है।
इंडियन प्रीमियर लीग में सबकी निगाहें समीर रिजवी पर होंगी। उनकी बल्लेबाजी देखने के लिए मेरठी उत्सुक हैं। उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 8.4 करोड़ रुपये खर्च कर अपने टीम में शामिल किया है। लालकुर्ती के रहने वाले समीर रिजवी यूपी लीग में 400 से अधिक रन बनाकर और 35 छक्के मारने पर चर्चा में आए थे। तभी से चेन्नई सुपर किंग्स की नजर उनपर थी।
यह भी पढ़ें: BJP का नया दांव: इन दो सीट से नए चेहरों को मैदान में उतारने की योजना, मेरठ से अरुण गोविल की दावेदारी पक्की
कर्ण शर्मा आरसीबी के लिए खेलेंगे। उन्हें 50 लाख रुपये में खरीदा गया है। वह लेग स्पिनर हैं। तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार को हैदराबाद ने 4.20 करोड़ देकर रिटेन किया है। वह पिछले कई सीजन से हैदराबाद से खेलते आ रहे हैं।
हापुड़ निवासी कार्तिक त्यागी बायें हाथ के तेज गेंदबाज हैं और वह इस सीजन में गुजरात की ओर से खेलेंगे। मेरठ के सीना गांव के रहने वाले और वर्तमान में नोएडा निवासी शिवम मावी को लखनऊ ने 6.4 करोड़ रुपये में खरीदा है।
यह भी पढ़ें: UP: हर बार ''अंगूठी'' बदल देता है नगीना, 2009 में अस्तित्व में आई इस सीट का कोई समझ नहीं सका मिजाज
नेट गेंदबाज के रूप में दमनदीप, तुषार और विनीत पंवार भी होंगे स्क्वाड का हिस्सा
मुख्य खिलाड़ियों पर तो सबकी नजर होती है, लेकिन कुछ ऐसे खिलाड़ी भी हैं जो चर्चा से बाहर होते हैं। मेरठ से तीन ऐसे खिलाड़ी हैं जो भले ही प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन लगातार अच्छा प्रदर्शन कर बल्लेबाजों को अभ्यास करा रहे हैं। भामाशाह विक्टोरिया पार्क से बायें हाथ के तेज गेंदबाज विनीत पंवार लखनऊ की टीम का हिस्सा हैं और नेट गेंदबाज के रूप में चुने गए हैं।
विनीत पंवार ने यूपी की ओर से रणजी में खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन किया है। इसके अलावा भामाशाह पार्क में प्रैक्टिस करने वाले लेग स्पिनर अंडर 23 खिलाड़ी दमनदीप और चाइना मैन तुषार दोनों पंजाब के बल्लेबाजों को अभ्यास करा रहे हैं।
भामाशाह क्रिकेट मैदान के कोच संजय रस्तोगी ने कहा कि नेट बॉलर के रूप में चुने गए खिलाड़ी लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। आने वाले समय में वह और अच्छा करेंगे। हो सकता है वह अगले सीजन में टीमों की ओर से खेलते नजर आएं।