{"_id":"6207fc30310e15072d2033d6","slug":"ipl-mega-auction-2022-four-players-including-bhuvneshwar-kumar-have-been-sold-for-crores-of-rupees","type":"story","status":"publish","title_hn":"IPL Mega Auction 2022: मेरठ के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, जानें- कौन कितने करोड़ रुपये में बिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
IPL Mega Auction 2022: मेरठ के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले, जानें- कौन कितने करोड़ रुपये में बिका
Sat, 12 Feb 2022 11:58 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Sat, 12 Feb 2022 11:58 PM IST
सार
आईपीएल 2022 की नीलामी में मेरठ के खिलाड़ियों की बल्ले-बल्ले हो गई। भुवी सहित ये सभी खिलाड़ी करोड़ों रुपये में बिके हैं। जानिए कौन कितने करोड़ रुपये में बिका है।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बेंगलुरू में शनिवार को आईपीएल के मेगा ऑक्शन में मेरठ के खिलाड़ियों पर धनवर्षा हुई। शिवम मावी, भुवनेश्वर कुमार, कार्तिक त्यागी की बल्ले-बल्ले हो गई। प्रियम गर्ग को उनके बेस प्राइज पर खरीदा गया। रविवार को कर्ण शर्मा, सौरभ कुमार, समीर रिजवी, संदीप तोमर, पूर्णांक त्यागी पर सबकी नजर है।
विज्ञापन
सीना गांव निवासी शिवम मावी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 7.25 करोड़ रुपये में खरीदा है। उनका बेस प्राइज 40 लाख था। वह भुवनेश्वर से महंगे बिके। कोलकाता ने ही उन्हें पिछले चार सीजन में तीन करोड़ में खरीदा था। वह नोएडा में रहते हैं। उनके पिता पंकज मावी ने बताया कि शिवम को मेहनत का फल मिला है।
विज्ञापन
भुवनेश्वर कुमार का बेस प्राइज दो करोड़ था। राजस्थान रॉयल, मुंबई इंडियंस, लखनऊ ने बोली लगाई। सनराइजर्स हैदराबाद ने फिर से भुवी पर सबसे ज्यादा 4.20 करोड़ की बोली लगाकर खरीद लिया। हालांकि भुवी पिछली बार से आधे रेट में बिके हैं। पिछले चार सीजन में वह साढ़े आठ करोड़ में बिके थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP Election 2022 Phase-1 Voting: परिवार संग वोट डालने पहुंचे प्रत्याशी, तस्वीरों में देखें ये बड़े-बड़े चेहरे
हापुड़ निवासी कार्तिक त्यागी को आईपीएल के पिछले सीजन में शानदार प्रदर्शन करने का तोहफा मिला है। उन्हें पिछली बार राजस्थान रॉयल ने एक करोड़ 30 लाख में खरीदा था। इस बार 37वीं बोली के बाद उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने चार करोड़ में खरीद लिया। कोच विपिन वत्स ने बताया हापुड़ से प्रतिदिन मेरठ आकर अभ्यास कर कार्तिक यहां तक पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: हिजाब पर मचा घमासान: पीएम मोदी बोले- मुस्लिम महिलाओं को बरगला रहे ये लोग, पढ़िए भाषण की बड़ी बातें
पिता योगेंद्र त्यागी ने कहा कार्तिक कोरोना काल में घर पर रहकर अभ्यास करता रहा, ये उसकी मेहनत का फल है। किला परीक्षितगढ़ निवासी प्रियम गर्ग को हैदराबाद ने बेस प्राइज 20 लाख में खरीदा है। उन्हें पिछले सीजन में हैदराबाद ने एक करोड़ 90 में खरीदा था। कोच संजय रस्तौगी ने खिलाड़ियों को बधाई दी।