फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   investigaion with ASP hapur in corrption case

एएसपी हापुड़ की जांच और इमरान से होगी पूछताछ

Wed, 08 Sep 2021 01:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 01:56 AM IST
विज्ञापन
investigaion with ASP hapur in corrption case
एएसपी हापुड़ की जांच होगी और इमरान से पूछताछ
विज्ञापन

मेरठ। भ्रष्टाचार में फंसे इंस्पेक्टर बिजेंद्र सिंह राणा का बचाव करने वाले एएसपी हापुड़ की जांच होगी। एएसपी पर आरोप लगाने वाले इमरान से भी पूछताछ होगी। पुलिस के अधिकारी कहते हैं कि साजिश के तहत एएसपी हापुड़ के खिलाफ शिकायती पत्र मुख्यमंत्री, गृह मंत्री और डीजीपी को भेजा गया है।
31 अगस्त को 30 हजार की रिश्वत लेते सदर थाने के हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह को गिरफ्तार किया गया था। पूछताछ में कांस्टेबल ने बताया था कि इंस्पेक्टर सदर बिजेंद्र सिंह राणा के कहने पर रिश्वत ली है। इसके बाद दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में सोमवार को पुलिस अधिकारियों के पास आए ट्रक मालिक इमरान के शिकायती पत्र ने खलबली मचा दी। पत्र में बताया गया है कि एएसपी हापुड़ इंस्पेक्टर बिजेंद्र को बचा रहे हैं। इंस्पेक्टर के पक्ष में उससे जबरन शपथ पत्र भी लिया हे। यह चिट्ठी एसएसपी मेरठ और सदर बाजार थाने में भी भेजी गई है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना कि पत्र के साथ एएसपी की भी जांच होगी। इमरान से पूछताछ व उसके बयान दर्ज होंगे।
विज्ञापन

मेरे वकील ने लिखा एएसपी का नाम : इमरान
इमरान का कहना है कि मेरा ट्रक चार फरवरी को चोरी हुआ था। इंस्पेक्टर बिजेंद्र ने मुझे दो दिन थाने की हवालात में बंद करके बहुत पीटा और मुझसे जबरन बुलवाया कि ट्रक चोरी का फर्जी मुकदमा दर्ज कराया है। उसने वीडियो भी बनाई। पुलिस अधिकारियों को दो सितंबर को मैंने ही चिट्ठी भेजी। एएसपी हापुड़ का नाम मेरे वकील ने लिख दिया। मैं अनपढ़ हूं, मुझे नहीं पता चला कि एएसपी का नाम कैसे लिखा गया है। रिश्वत लेने और शपथ पत्र की बात इंस्पेक्टर बिजेंद्र के बारे में लिखने को कहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एएसपी हापुड़
मुझ पर लगाए आरोप निराधार हैं। इमरान या उसके रिश्तेेदार से मेरा कोई भी लेनादेना नहीं है। मैं इंस्पेक्टर बिजेंद्र राणा को भी नहीं जानता। यह चिट्ठी किसने ओर किस उद्देश्य से भेजी है, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। इमरान से पूछताछ होगी और उसके बयान भी दर्ज होंगे। उच्च अधिकारी मामले की जांच कराएं।

सर्वेश कुमार मिश्रा, एएसपी हापुड़
कोर्ट में वकार के बयान
इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कराने वाले वकार के मंगलवार को कोर्ट में 164 के बयान दर्ज हो गए। वकार ने मुकदमे का समर्थन करते हुए बयान दिया है। उसने कहा कि इंस्पेक्टर सदर ने उसको पीटा, अवैध तरीके से हिरासत में रखा और रिश्वत ली है। इस मामले की विवेचना सीओ क्राइम कर रहे हैं। वकार उनके सामने भी बयान दे चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed