{"_id":"62800fe36db97e7d3472b806","slug":"inspector-who-examined-yakub-qureshi-is-also-on-leave-city-news-mrt5886294183","type":"story","status":"publish","title_hn":"याकूब कुरैशी की विवेचना करने वाले इंस्पेक्टर भी छुट्टी पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
याकूब कुरैशी की विवेचना करने वाले इंस्पेक्टर भी छुट्टी पर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की विवेचना करने वाले इंस्पेक्टर किठौर अरविंद मोहन शर्मा छुट्टी पर चले गए। इससे पहले याकूब के मुकदमे के वादी इंस्पेक्टर खरखौदा दिनेश उपाध्याय लंबी छुट्टी पर गए थे। याकूब के मामले से जुड़े लोग इंस्पेक्टरों पर छुट्टी पर जाने से पुलिस विभाग में अलग-अलग चर्चाएं चल रही हैं।
31 मार्च को हापुड़ रोड पर याकूब कुरैशी की फैक्टरी में मीट की पैकिंग चल रही थी। पुलिस प्रशासन ने छापा मारकर दस लोगों को गिरफ्तार किया था। मुकदमे में याकूब कुरैशी, पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान, फिरोज समेत 17 लोगों को नामजद आरोपी बनाया था। मुकदमे के वादी इंस्पेक्टर खरखौदा दिनेश उपाध्याय है। विवेचना शुरू होते ही इंस्पेक्टर खरखौदा लंबी छुट्टी पर चले गए। याकूब के मुकदमे की विवेचना को किठौर थाने में ट्रांसफर कर दी। जिसकी विवेचना इंस्पेक्टर किठौर अरविंद मोहन शर्मा कर रहे थे। याकूब की घेराबंदी चल रही है। ये मामला हाईप्रोफाइल बना हुआ है। अब इंस्पेक्टर किठौर का अचानक छुट्टी पर चले जाना चर्चा का विषय बन गया है। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया है कि याकूब के प्रकरण से इंस्पेक्टर किठौर के छुट्टी पर जाने से कोई ताल्लुक नहीं है।
याकूब की घेराबंदी तेज
कोर्ट के माध्यम से गिरफ्तारी के बाद कुर्की वारंट लेने के बाद याकूब की घेराबंदी पुलिस ने तेज कर दी है। याकूब के घर की कुर्की करके उनका सामान जब्त करने की पुलिस ने पूरी तैयारी कर दी है। याकूब द्वारा हाईकोर्ट में डाली गई एफआईआर रद्द की अर्जी खारिज होने के बाद उसकी मुश्किल और बढ़ गई है। याकूब की चौतरफा से घेराबंदी कर ली है।