फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Meerut News: Inspector constable wife sued for corruption

विवादों में घिरे पति-पत्नी: इंस्पेक्टर की हेड कांस्टेबल पत्नी पर मुकदमा, एंटी करप्शन की जांच में खुले कई बड़े राज

Fri, 22 Oct 2021 11:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Fri, 22 Oct 2021 11:20 AM IST
सार

मेरठ में इंस्पेक्टर की हेड कांस्टेबल पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं एंटी करप्शन की जांच में कई बड़े राज भी खुले हैं। हालांकि हेड कांस्टेबल मीनाक्षी का कहना है कि मेरे पास सभी सबूत हैं।

विज्ञापन
Meerut News: Inspector constable wife sued for corruption
पत्नी मीनाक्षी के साथ इंस्पेक्टर पति। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में भ्रष्टाचार के आरोपों में महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मुकदमा दर्ज हो गया। आरोप है कि महिला कांस्टेबल के पास आय से अधिक संपत्ति है। इनके पति इंस्पेक्टर अमित कुमार की जौनपुर में पोस्टिंग बताई गई है।

विज्ञापन


मूलरूप से शामली के रहने वाले इंस्पेक्टर अमित कुमार के माता-पिता हाल में पल्लवपुरम में रहते हैं। अमित की पत्नी मीनाक्षी कोऑपरेटिव सहायता प्रकोष्ठ में हेड कांस्टेबल हैं। दंपती के बीच कई साल से विवाद चल रहा है। दोनों एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाकर पुलिस में शिकायत करते हैं। मीनाक्षी अपने बच्चों के साथ सिविल लाइन क्षेत्र में मानसरोवर कॉलोनी में रहती हैं।
विज्ञापन


पत्नी की शिकायत पर इंस्पेक्टर अमित कुमार का डिमोशन हुआ था। मीनाक्षी की भी शिकायत हो गई थी, जिसकी जांच एंटी करप्शन में चल रही थी। गुरुवार रात एंटी करप्शन के इंस्पेक्टर सूरज सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मीनाक्षी चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि भ्रष्टाचार करके मीनाक्षी ने मानसरोवर कॉलोनी में फ्लैट लिया हुआ है और कई संपत्ति हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


होंडा सिटी से चलती थी महिला कांस्टेबल
पुलिस का कहना है कि हेड कांस्टेबल मीनाक्षी दो बच्चों की परवरिश कर रही है। उसके पास होंडा सिटी गाड़ी भी है। इसके चलते वह आय से अधिक संपत्ति के दायरे में आई। एंटी करप्शन ने पहले जांच की और फिर हेड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज कराया।

यह भी पढ़ें: पति-पत्नी की मौत: घर से एक साथ उठीं अर्थी तो हर किसी की आंखें हुईं नम, बेटे ने एक ही चिता पर दी मुखाग्नि, तस्वीरें

पति ने साजिशन कराया मुकदमा : मीनाक्षी
हेड कांस्टेबल मीनाक्षी चौधरी का कहना है कि मैं न तो थानेदार और ना किसी मुकदमे की विवेचना करती हूं। मेरे पास भ्रष्टाचार का पैसा कहां से आ गया। मेरे पति अमित कुमार ने साजिशन मुझ पर मुकदमा कराया है। जिस फ्लैट में मैं रहती हूं, बैनामे में पति द्वारा 10 लाख रुपये देने के प्रमाण मेरे पास हैं। जितनी संपत्ति मेरे पास है, इसके सारे सबूत मैं एंटी करप्शन को देने को तैयार हूं। इस संबंध में कई बार मैंने एंटी करप्शन में जाकर स्पष्टीकरण भी दिया है। इसके बावजूद मेरे खिलाफ केस दर्ज कराया। मेरी ड्यूटी कई सालों से कोऑपरेटिव सहायता प्रकोष्ठ में है।

दंपती के विवाद में बर्बाद हुआ परिवार
अमित और मीनाक्षी ने आरोप-प्रत्यारोप लगाकर कई शिकायतें की हैं। दुष्कर्म, हमला समेत कई गंभीर धाराओं में अमित के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। इंस्पेक्टर बनने के बाद पत्नी ने शासन तक शिकायत की, जिसमें उसका डिमोशन हुआ। हालत यह हो गई कि दंपती के विवाद में पूरा परिवार बर्बाद हो गया। बच्चों को भी माता-पिता का साथ नहीं मिला। वहीं इंस्पेक्टर अमित कुमार का कहना है कि 2014 से मेरा मीनाक्षी से कोई संबंध नहीं है। वह बेवजह मुझ पर झूठे आरोप लगाती है। इसके पास डेढ़ करोड़ रुपये का फ्लैट, होंडा सिटी गाड़ी, गाजियाबाद में एक प्लॉट समेत कई संपत्ति हैं, जिनकी शिकायत मैंने एंटी करप्शन में की थी।

यह भी पढ़ें: बड़ी कार्रवाई: कबाड़ी हाजी गल्ला की पांच करोड़ की संपत्ति जब्त, मुनादी के बाद अफसरों ने लगाई मकान-गोदाम पर सील

महिला हेड कांस्टेबल के खिलाफ भ्रष्टाचार का मुकदमा एंटी करप्शन ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। - विनीत भटनागर, एसपी सिटी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed