फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Inspector record searched may be dismissed

दरोगा का रिकार्ड खंगाला, हो सकती है बर्खास्तगी

Sun, 17 Oct 2021 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Inspector record searched may be dismissed
दरोगा का रिकॉर्ड खंगाला, हो सकती बर्खास्तगी
विज्ञापन

मेरठ। महिला से दुष्कर्म के मामले में नामजद दरोगा अरुण का पुलिस ने तीन साल का रिकॉर्ड खंगाला है। अब दरोगा पर बर्खास्तगी की कार्रवाई भी हो सकती है। इसको लेकर पुलिस उसकी फाइल तैयार कर रही है। दुष्कर्म के मामले के अलावा भी दरोगा की विभागीय शिकायत भी बहुत बताई गई हैं।
ब्रह्मपुरी क्षेत्र की महिला से दुष्कर्म मामले में दरोगा अरुण कुमार नामजद आरोपी है। दुष्कर्म, छेड़छाड़, घर में घुसकर पीटना और धमकी देने की धारा में केस दर्ज हुआ है। हस्तिनापुर थाना पुलिस ने एसपी देहात की देखरेख में जांच शुरू कर दी है। दरोगा ड्यूटी बीच में ही छोड़कर लापता हो गया। शनिवार को पुलिस ने उसके मोबाइल पर कॉल की, लेकिन वह ऑफ आया।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि दरोगा अरुण कुमार का तीन साल का रिकॉर्ड देखा गया है, जिसमें उसकी विभागीय शिकायत भी ज्यादा बताई गई हैं। बताया गया कि दरोगा को बर्खास्त करने की तैयारी पुलिस अधिकारियों ने शुरू कर दी है। स्कूटी चोरी के बाद महिला का मोबाइल नंबर लेकर बातचीत शुरू करना और फिर दरोगा का रौब दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करना गंभीर अपराध है। इस वारदात पर शासन ने भी संज्ञान लिया है। मेरठ पुलिस ने दरोगा की रिपोर्ट शासन को भेजी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, पीड़ित महिला के 164 के बयान कराकर पुलिस आगे की कार्रवाई शुरू करेगी। नामजद दरोगा से विवेचक इस संबंध में बात करना चाहते हैं, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं पीड़िता का कहना है कि दरोगा ने उसकी जिंदगी खराब कर दी है। वह इंसाफ के लिये अधिकारियों से मिलेगी। आरोपी दरोगा को गिरफ्तार कर पुलिस जेल भेजे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed