{"_id":"634b2448f17b636bfe4eb164","slug":"inflation-hit-milk-prices-increased-city-news-mrt609768790","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut: आज से दो रुपये लीटर महंगा हो गया पराग और अमूल दूध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut: आज से दो रुपये लीटर महंगा हो गया पराग और अमूल दूध
Sun, 16 Oct 2022 02:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Oct 2022 02:51 AM IST
सार
पराग अमूल और मदर डेयरी के दूध की कीमतों में ₹2 का इजाफा हुआ है। मेरठ और आसपास की जनता को पैकेज्ड दूध की कीमतें बढ़ने पर बड़ा झटका लगा है।
विज्ञापन
अमूल और मदर डेयरी
- फोटो : self
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पराग, मदर डेयरी और अमूल ने दूध दो-दो रुपये प्रति किलो महंगा कर दिया है। अमूल और मदर डेयरी के बढ़े दाम शनिवार से लागू कर दिए गए, जबकि पराग का बढ़े हुए दामों पर दूध सोमवार से मिलेगा। दो माह में दूसरी बार दूध के दाम बढ़े हैं। बार बार दूध के दामों में बढ़ोतरी जनता की जेब ढीली कर रही है।
दीपावली से पहले दूध के दाम बढ़ने से लोगों को झटका लगेगा। महंगाई का बोझ और बढ़ेगा, क्योंकि खुदरा महंगाई दर पहले से ही रिकॉर्ड स्तर पर बनी हुई है।
पराग दुग्ध संघ गगोल परतापुर के महाप्रबंधक दलजीत सिंह ने बताया कि किसानों से महंगा दूध खरीदा जा रहा है, जिसके आधार पर पराग ने एक लीटर फुल क्रीम दूध जिसके दाम 62 रुपये हैं, वह अब 17 अक्तूबर से 64 रुपये में मिलेगा।
स्टैंडर्ड दूध 58 रुपये लीटर की बजाय 60 रुपये लीटर मिलेगा। इसके अलावा अमूल दूध ने भी प्रति लीटर दूध पर दो रुपये की बढ़ोतरी करते हुए शनिवार से नए रेट लागू कर दिए हैं।
विज्ञापन
अमूल का फुल क्रीम दूध जो अब से पहले 61 रुपये लीटर मिलता था, वह अब 63 रुपये लीटर हो गया है। मदर डेयरी के फुल क्रीम दूध की कीमत भी अब 63 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के प्रबंध निदेशक आरएस सोढ़ी ने बताया कि क्रीम की कीमतों में बढ़ोतरी के कारण मूल्य बढ़े हैं।
अचानक हुई बढ़ोतरी
अमूल के दूध की कीमतों में यह बढ़ोतरी अचानक हुई है। शनिवार सुबह लोगों को बढ़ी हुई कीमतों पर दूध मिला। इससे पहले अमूल ने अगस्त के महीने में दूध की कीमतों में इजाफा किया था। अमूल ने तब भी बढ़ती लागत का हवाला दिया था।