पुलवामा हमले के बारह दिन बाद भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान को उसकी कायराना हरकत का करारा जवाब दे दिया है। भारतीय वायु सेना के लड़ाकू विमानों के पाकिस्तान के क्षेत्र में अंदर जाकर आतंकी शिविरों को ध्वस्त करने के बाद जहां देश भर में इसके लिए सेना को उत्साह बढ़ाया जा रहा है। वहीं इस कार्रवाई से सोशल मीडिया पर संदेशों के आदान-प्रदान की बाढ़ सी आ गई है।
आगे देखें कैसे लोग इस कार्रवाई को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा कर रहे हैं -
जी हां पुलवामा हमले के बाद जहां कुछ लोगों ने 'हाउ इज द जोश..? का मजाक बनाते हुए कहा था कि 'हाउ इज द जैश..? इस पर अब सोशल मीडिया यूजर्स ने इसका जवाब में कहा ...डेड सर! जी हां वायुसेना की बड़ी कार्रवाई के बाद से पूरे देशवासियों का जोश एकदम टॉप पर है।
कई यूजर्स ने अपनी फेसबुक टाइमलाइन पर लिखा 'ये नया भारत है, घर में घुसेगा भी और मारेगा भी। मोहनीश नाम के यूजर ने लिखा हम यहां होली की तैयारी करते रहे गए और भारतीय वायुसेना पाकिस्तान में दीवाली मनाकर आ गई। दरअसल, पुलवामा हमले के बाद पूरे देश में रोष व्याप्त था। हर कोई पाकिस्तान को सबक सिखाने की बात कर रहा था। अब इस कार्रवाई के बाद हर किसी के दिल में 'जोश' कुलांचे मार रहा है।
सोशल मीडिया पर पाकिस्तान और इमरान खान का भी खूब मजाक बनाया जा रहा है। एक फेसबुक यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि बालकोट का कोट तो क्या एयरफोर्स ने पैंट-शर्ट तक भी नहीं छोड़ा।
एक यूजर ने भारतीय सेना के ऑफिशियल ट्विटर हैंडलर पर कार्रवाई के बाद शेयर की गई रामधारी सिंह 'दिनकर' की कविता शेयर करते हुए लिखा कि शायद इसी दिन के लिए 'दिनकर' ने लिखी थी ये कविता।