क्रिकेट महाकुंभ में होने वाले सबसे रोचक मुकाबले के लिए मेरठ शहर के होटलों और रेस्टोरेंट ने पूरी तैयारी कर ली हैं। 16 जून को क्रिकेट महाकुंभ का सबसे रोमांचक मैच यानि भारत-पाकिस्तान का मुकाबला होगा। इसको लेकर क्रिकेट प्रेमी उत्साहित हैं। होटल संचालक भी इस मौके को भुनाने की कोशिश में हैं। यहां तक कि शहर के बड़े होटलों में फूड मेन्यू को भी वर्ल्ड कप थीम पर बना दिया गया है। जानें आखिर यहां कैसे मनाया जाएगा इस खास मैच का जश्न: -
भारत-पाक मैच की खुमारी, होटलों में जश्न की तैयारी, खाने में मिलेगा 'कवर ड्राइव' और 'गुगली'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के प्रमुख रेस्टोरेंट व होटलों ने वर्ल्डकप मेन्यू लॉन्च किया है। बड़ी स्क्रीन लगाई है। बल्ला, गेंद व खिलाड़ियों के कटआउट से सजावट की है। वेटर टीशर्ट, लोअर में दिखेंगे। हर चौके-छक्के पर मेहमानों को उपहार दिए जाएंगे। अगर भारत मैच जीतता है तो चीयर गर्ल्स लोगों का मनोरंजन करेंगी, डीजे की भी व्यवस्था रहेगी।
मेन्यू में दौड़ेगी विश्वकप एक्सप्रेस
होटलों के मेन्यू को विश्वकप एक्सप्रेस के नाम से डिजायन किया गया है। पेय पदार्थ से लेकर थाली और मिठाई को क्रिकेट की शब्दावली से सजाया गया है। इसमें गुगली पर स्नैक्स बॉस्केट, कवर ड्राइव में ड्रिंक्स के साथ स्नैक्स होंगे। इसी तरह क्लीन बोल्ड, स्ट्रेट ड्राइव, स्टंप्ड पैकेज हैं।
मॉकटेल्स व स्नैक्स में छूट
6 जून को भारत-पाकिस्तान के मैच वाले दिन होटलों-रेस्टोरेंट में खास ऑफर रहेंगे। मॉकटेल्स, जूस और सॉफ्ट ड्रिंक्स के साथ स्नैक्स पर डिस्काउंट है। तीन स्नैक्स के साथ एक कॉम्प्लीमेंट्री रहेगा। कपल ड्रिंक्स की भी व्यवस्था है। बॉस्केट की कीमत 500 रुपए से प्रारंभ है। पान शर्बत, मिल्क शेक, फलों के जूस, शिकंजी, नींबू पानी, कॉफी, हॉट चॉकलेट, फ लों के अलग-अलग स्वाद वाले शेक रहेंगे। स्नैक्स में आलू टिक्की, कबाब, फिंगर्स, पॉप्स की व्यवस्था होगी।
म्यूजिक, मस्ती, क्रिकेट और कबाब इस थीम पर 16 जून को विश्वकप का मजा मेहमान लेंगे। विशेष मेन्यू लांच किया है। - गौरव नारंग, क्रोम होटल दिल्ली रोड