फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   India and China Ladakh border dispute, Chinese company has gets Delhi-Meerut rapid rail project and protests have started in india

लद्दाख सीमा पर विवाद, चीनी कंपनी को मिला रैपिड रेल प्रोजेक्ट, उठ रहे सवाल, पढ़िए पूरा अपडेट

Wed, 17 Jun 2020 12:29 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Wed, 17 Jun 2020 12:29 PM IST
विज्ञापन
India and China Ladakh border dispute, Chinese company has gets Delhi-Meerut rapid rail project and protests have started in india
रणदीप सिंह सुरजेवाला - फोटो : PTI

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के पहले चरण न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक अंडरग्राउंड काम करने का टेंडर चीन की कंपनी को दिया गया है। नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कारपोरेशन की तरफ से फाइनल हुए टेंडर को शंघाई टनल इंजीनियरिंग कारपोरेशन लिमिटेड को दिया गया है।

विज्ञापन


इसकी सूचना मिलते कांग्रेसी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर अभियान पर सवाल खड़े कर दिए हैं। हाल ही में भारत-चीन सीमा पर तनाव के चलते इस टेंडर का विरोध किया जा रहा है। मामले में एनसीआरटीसी अधिकारी भी कुछ भी सही बोलने को तैयार नही हैं। दिल्ली से मेरठ 82 किमी का सफर एक घंटे में पूरा कराने का दावा करने वाली एनसीआरटीसी तेजी से टेंडर प्रक्रिया कर रहा है। नवंबर-2019 में टनल के टेंडर को अपलोड किया था। 16 मार्च 2020 को टेंडर फाइनल किया। टेंडर शंघाई टनल इंजीनियरिंग कारपोरेशन लिमिटेड ने 1126 करोड़ में लिया। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद से विरोध के स्वर उठने लगे थे। टनल न्यू अशोक नगर से साहिबाबाद तक बनाई जानी है। ये ट्रैक 5.6 किमी का है। इस काम को 1095 दिनों में पूरा करना है। रैपिड रेल के लिए एशियन डेवलपमेंट बैंक भी कर्ज दे रहा है। इसको देखते हुए भी ग्लोबल टेंडर किए जा रहे हैं।


यह भी पढ़ें: आर्मी के रिटायर्ड अफसर बोले- आंखों में आंखें डालकर सामना कर रही सेना, युद्ध करेगा तो औंधे मुंह गिरेगा चीन

दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल के काम के टेंडर की अभी जांच चल रही है। ये सब काम कमेटी को सौंप दिया गया है। कमेटी इस मामले में फैसला लेगी। - सुधीर कुमार शर्मा, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, एनसीआरटीसी

ऐसे लगाई गई बोली  
शंघाई टनल इंजीनियरिंग कारपोरेशन लिमिटेड-     1126 करोड़ 
एल एंड टी -                                                     1170 करोड़ 
गुलरमाक-                                                       1326 करोड़ 
टाटा प्रोजेक्ट-                                                   1346 करोड़ 
अफकॉन्स इंफ्रास्ट्रक्चर -                                    1400 करोड़  

मेरठ में भी 4.5 किमी बनेगी टनल  
मेरठ में भी ब्रह्मपुरी से बेगमपुल तक 4.5 किमी में अंडरग्राउंड सेक्शन का निर्माण किया जाना है। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर फरवरी-2020 में अपलोड कर दिया गया था। लॉकडाउन के कारण अभी टेंडर फाइनल नहीं हुआ है।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed