{"_id":"5fc9467a8ebc3e9be83af369","slug":"indecency-with-pollution-control-board-team-modipuram-news-mrt5139422188","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ अभद्रता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ अभद्रता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ अभद्रता
- जवाहर नगर में आबादी के बीच चल रही फैक्टरी को बंद कराने गई गई थी टीम
संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। कंकरखेडा में आबादी के बीच चल रही स्पोर्ट्स फैक्टरी को बंद कराने गई प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम के साथ अभद्रता की गई। भारी संख्या में लोगों ने टीम को घेर लिया। विरोध के चलते फैक्टरी बंद नहीं हो सकी। इस दौरान पुलिस भी मूकर्दशक बनी रही।
कंकरखेड़ा के जवाहर नगर में शिव शक्ति स्पोर्ट्स फैक्टरी आवासीय क्षेत्र में चल रही है। जिसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की गई थी। निरीक्षण के बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने बंदी की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट बोर्ड मुख्यालय भेजी थी। जहां से फैक्टरी को बंद करने का आदेश मिला था। बृहस्पतिवार को जेई एसपी सिंह के नेतृत्व में टीम फैक्टरी को बंद करने के लिए गई। लोगों ने फैक्टरी को बंद करने का विरोध शुरू किया। कुछ लोगों ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गाड़ी में भी तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। इस दौरान जेई के साथ भी अभद्रता की गई। इस दौरान हंगामा भी हुआ लेकिन पुलिस मूकदर्शक बनी रही। विरोध बढ़ने के साथ टीम वापस लौट आई।
बोर्ड मुख्यालय के आदेश पर टीम फैक्टरी को बंद करने गई थी, लोगों के विरोध के कारण फैक्टरी बंद नहीं हो सकी। जल्द पुलिस प्रशासन के साथ इसे बंद कराया जाएगा। - डॉ. योगेंद्र कुमार, क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी
विज्ञापन
एनजीटी के आदेशों की उड़ाई जा रही है धज्जियां
मोदीपुरम। जवाहर नगर में पिछले माह एक बैड़मिंटन स्टीमर फैक्टरी में धमाका हुआ था, जिससे आसपास के कई मकानों की छत भी गिर गई थी। जिसमें तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जवाहर नगर में ऐसी 50 से अधिक फैक्टरी चल रही है जो एनजीटी के आदेशों की धज्जियां उड़ा रही है।