फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   income tax commissoner went to jail in corruption case

भ्रष्टाचार में इनकम टैक्स कमिश्नर को भेजा जेल

Thu, 16 Sep 2021 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
income tax commissoner went to jail in corruption case
भ्रष्टाचार में इनकम टैक्स कमिश्नर को भेजा जेल
विज्ञापन

मेरठ। न्यायालय अपर जिला जज/भ्रष्टाचार निवारण मेरठ नरेंद्रपाल सिंह तोमर ने इनकम टैक्स कमिश्नर अजय कुमार को भ्रष्टाचार के आरोप में न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विशेष लोक अभियोजक शुचि शर्मा ने बताया कि प्रदीप कुमार अग्रवाल ने दिनांक 12 मई 2021 को थाना लोहा मंडी आगरा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
बताया था कि वह विनायक ट्रेडर्स शॉप हरि पैलेस मथुरा में चांदी से बने जेवरात का व्यापार करता है। वह दिनांक 22 अप्रैल 2021 को व्यापार के चलते अपनी गाड़ी से अपने ड्राइवर के साथ बिहार गया था। वहां से चांदी का व्यापार करके लगभग 44 लाख रुपये कमाकर वापस अपने घर जा रहा था। रास्ते में टोल प्लाजा पर एक सिपाही उनकी गाड़ी के पास आया और कहा कि आपको गाड़ी में साहब बुला रहे हैं।
विज्ञापन

वादी जब गाड़ी में गया तो वहां आरोपी मिला। आरोपी उन्हें अपने जीएसटी कार्यालय में ले गया। उसने वादी के पैसे अपने पास रख लिए और कहा कि तुम्हारे ये पैसे टैक्स चोरी के हैं। मैं इन्हेें अपने पास रख लेता हूं, तुम्हें छोड़ दूंगा। मना करने पर उसने सारे पैसे जब्त कर लिए और उसे वापस भेज दिया। इसके बाद प्रदीप कुमार अग्रवाल ने रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी को पकड़कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed