फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In the communal unity race, Mati became the winner in senior and Mayank in junior.

Meerut News: कौमी एकता दौड़ में सीनियर में माती, जूनियर में मयंक बने विजेता

Sun, 10 May 2026 05:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 May 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
In the communal unity race, Mati became the winner in senior and Mayank in junior.
- क्रांति दिवस पर कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराई गई प्रतियोगिता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। क्रांति दिवस के मौके पर क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से रविवार को कौमी एकता दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ में सीनियर वर्ग में माती तो जूनियर वर्ग में मयंक विजेता रहे।
कौमी एकता दौड़ का शुभारंभ टैंक चौराहे पर क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी जितेंद्र यादव ने किया। यहां से दौड़ शुरू होकर थाना लालकुर्ती, कमिश्नरी चौराहा से होते हुए स्टेडियम चौराहे पर समाप्त हुई। सीनियर और जूनियर वर्ग में दौड़ स्पर्धा का आयोजन हुआ।
विज्ञापन

सीनियर वर्ग में प्रथम स्थान माती, दूसरा सुमित, तीसरा अभिषेक, चौथा बॉबी, पांचवां नकुल और छठा स्थान उज्ज्वल ने प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में मयंक ने पहला, उज्ज्वल ने दूसरा, दिव्य ने तीसरा, संगम ने चौथा, आयुष ने पांचवां और कुंवर ने छठा स्थान प्राप्त किया। दौड़ में 109 धावकों ने प्रतिभाग किया। इसमें सीनियर वर्ग में 51 और जूनियर वर्ग में 58 धावकों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक की ओर से दौड़ स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। ग्रामीण बैंक के निदेशक दीपक शर्मा ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रवीण शर्मा को भी 68 वर्ष की आयु में दौड़ को सफलता पूर्वक पूरा करने पर सम्मानित किया गया। दौड़ के आयोजन में रामचंद्र, अब्दुल अहद, गौरव त्यागी, भूपेश कुमार, नेहा, कुलविंदर आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed