फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Rohta, bullets were fired from two sides, a young man got hit in the stomach.

रोहटा में दो पक्षों में गोलियां चलीं, एक युवक के पेट में लगी

Wed, 30 Mar 2022 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Mar 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
In Rohta, bullets were fired from two sides, a young man got hit in the stomach.
रोहटा में दो पक्षों में गोलियां चलीं, एक युवक के पेट में लगी
विज्ञापन

मेरठ/रोहटा। रोहटा गांव में सोमवार रात शराब पीकर दो युवकों के बीच मारपीट हो गई और फिर गोलियां चल गईं। इसमें एक युवक के पेट में गोली लग गई। बाद में पुलिस ने आरोपी को पकड़ा और प्रयुक्त लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
इंस्पेक्टर रोहटा उपेंद्र सिंह के मुताबिक सोमवार रात अंकुर और मनीष सोमवार रात शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों में किसी बात पर कहासुनी हो गई। कुद ही देर में ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। इस दौरान एक गोली मनीष के पेट में लगी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि अंकुर हथियार लहराते भाग गया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने मनीष को मेरठ स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित परिवार ने अंकुर समेत कई लोगों पर रिपोर्ट दर्ज करा दी। पुलिस ने मंगलवार सुबह अंकुर को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

अंकुर के घर के बाहर हुआ विवाद
आरोपी अंकुर के घर के बाहर यह वारदात हुई है। एसपी देहात केशव कुुमार के मुताबिक आरोपी अंकुर ने बताया कि मनीष ने भी कई राउंड गोलियां चलाई हैं। पुलिस ने अंकुर की लाइसेंसी पिस्टल कब्जे में ले लिया है। इसका लाइसेंस निरस्त कराने के लिए डीएम को रिपोर्ट भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed