{"_id":"5fb0a6518ebc3e9bac5f048e","slug":"in-hastinapur-bjp-leader-and-former-mla-fired-at-the-licensed-pistol","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिवाली पर हस्तिनापुर के भाजपा नेता ने पिस्टल से की हवाई फायरिंग, बेटे से बनवाया वीडियो, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली पर हस्तिनापुर के भाजपा नेता ने पिस्टल से की हवाई फायरिंग, बेटे से बनवाया वीडियो, मुकदमा दर्ज
Sun, 15 Nov 2020 09:37 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 15 Nov 2020 09:37 AM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ के हस्तिनापुर में पूर्व विधायक और भाजपा नेता ने दीपावली के मौके पर लाइसेंसी पिस्टल से ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग कर डाली। यही नहीं भाजपा नेता ने अपने बेटे से फायरिंग का वीडियो भी बनवाया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन
कानूनी तौर पर लाइसेंसी पिस्टल, बंदूक आदि से हर्ष की फायरिंग की इजाजत नहीं है। मामले को लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पूर्व विधायक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार हस्तिनापुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता गोपाल काली ने दीपावली पर पटाखों के बैन होने का बहाना लेकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाल ली और अपने आवास के बाहर आकर फायरिंग की। पूर्व विधायक ने अपने बेटे से इस हवाई फायरिंग का वीडियो भी बनवाया।
विज्ञापन
इसके बाद भाजपा नेता ने फायरिंग का वीडियो फेसबुक पर भी पोस्ट किया, जो तेजी से वायरल हो गया। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले ही जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक के खिलाफ शस्त्र लाइसेंस के नियमों के उल्लंघन का केस दर्ज कर लिया है।। लाइसेंसी हथियारों का इस्तेमाल आत्म रक्षा में ही किया जा सकता है, उसके भी कई नियम हैं, जिनका पालन जरूरी है। हवाई फायरिंग की कतई इजाजत नहीं है।
फायरिंग करने के मामले में हस्तिनापुर के पूर्व विधायक और भाजपा नेता गोपाल काली के खिलाफ गंगानगर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एसआई विनीत कुमार की तरफ से यह मुकदमा दर्ज कराया गया है। जिसमें गोपाल काली निवासी डी ब्लॉक गंगानगर के खिलाफ 25 आर्म्स एक्ट व लापरवाही जिससे दूसरों की जान जोखिम में पड़ सकती है कि धारा के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
इंस्पेक्टर गंगानगर विजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि शास्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया है कि गोपाल काली द्वारा दीपावली की शाम ही अपने आवास के बाहर दो नाली बन्दूक से फायरिंग की गई। जल्द ही शस्त्र को थाने में जमा करा दिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
इंस्पेक्टर गंगानगर विजेंद्र सिंह राणा का कहना है कि शास्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जांच में सामने आया है कि गोपाल काली द्वारा दीपावली की शाम ही अपने आवास के बाहर दो नाली बन्दूक से फायरिंग की गई। जल्द ही शस्त्र को थाने में जमा करा दिया जाएगा।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/