{"_id":"5e3dd0868ebc3ee5ca394ef0","slug":"impression-of-farmers-in-sugercane-production-meerut-news-mrt4678194106","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना उत्पादन में मेरठ के किसानों का जलवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना उत्पादन में मेरठ के किसानों का जलवा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ। राज्य की सर्वाधिक गन्ना उत्पादन प्रतियोगिता में मेरठ के तीन किसानों का जलवा रहा। इसमें दो किसान मां और बेटा हैं। दोनों ने राज्य गन्ना प्रतियोगिता के पौधा गन्ना संवर्ग में दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि दूसरे किसान ने पेड़ी गन्ना संवर्ग में दूसरा स्थान हासिल कर मेरठ जिले का नाम रोशन किया है।
प्रदेश का गन्ना विभाग हर साल पौधा एवं पेड़ी गन्ना संवर्ग में राज्य गन्ना उत्पादकता प्रतियोगिता आयोजित करता है। प्रदेश के गन्ना आयुक्त संजय आर भूसरेड्डी ने शुक्रवार को राज्य गन्ना उत्पादकता प्रतियोगिता वर्ष 2018-19 के परिणामों की घोषणा की। बताया कि राज्य गन्ना प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतियोगी गन्ना किसानों को उनके गन्ना कटाई परिणामों के आधार पर विजेता घोषित किया है। गन्ना प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के चीनी मिल क्षेत्रों में गन्ने की प्रति हेक्टेयर उपज को अधिकाधिक बढ़ाने के लिए गन्ना किसानों में प्रतियोगी भावना का संचार कर उपज बढ़ाने की प्रतिस्पर्धा कायम करना है।
ये रहे प्रतियोगिता के विजयी किसान
घोषित परिणामों के अनुसार शीघ्र पौधा संवर्ग में लखीमपुर जिले के किसान कुलवंत सिंह ने प्रति हेक्टेयर 2170 क्विंटल उपज प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। मेरठ जनपद की सकौती टांडा गन्ना विकास समिति के गांव मंडौरा निवासी किसान वेदव्रत पुत्र विक्रम सिंह ने प्रति हेक्टेयर 2062.50 क्विंटल उपज प्राप्त कर दूसरा और उनकी मां प्रकाशवती ने प्रति हेक्टेयर 1878.50 क्विंटल उपज प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त पेड़ी गन्ना संवर्ग में जनपद रामपुर के किसान मुन्नालाल ने प्रति हेक्टेयर 1962.75 क्विंटल उपज लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। मेरठ जनपद की मोहिउद्दीनपुर गन्ना विकास समिति के किसान सैदपुर निवासी रवींद्र पुत्र जिले सिंह ने 1298 क्विंटल उपज लेकर दूसरा स्थान हासिल किया। जनपद गाजियाबाद के मोदीनगर जोन निवासी किसान वकील ने प्रति हेक्टेयर 1196 क्विंटल उपज हासिल कर तीसरा स्थान हासिल किया। मेरठ के हिस्से में 6 में से 3 पुरस्कार आने पर गन्ना विभाग में खुशी है। उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र, जिला गन्ना अधिकारी डॉ. दुष्यंत कुमार और आरपीओ उपेंद्र सिंह ने विजयी किसानों को बधाई दी है। उप गन्ना आयुक्त राजेश मिश्र ने बताया कि विभाग की तरफ से विजयी किसानों को सम्मानित किया जाएगा।