फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Pics: अमर उजाला की खबर का असर, रेड पड़ी तो घर छोड़कर भागी महिलाएं, शराब की पेटियां बरामद

Fri, 25 May 2018 12:55 PM IST
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Updated Fri, 25 May 2018 12:55 PM IST
विज्ञापन
impact of Amar Ujala's news, raid and police caught illegal liquor
पुलिस ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

अमर उजाला की खबर का असर होने के बाद एसपी सिटी ने छह थानों की पुलिसफोर्स लेकर घरों में छापेमारी की। पुलिस को देखते ही महिलाएं घर छोड़कर भाग गई। पुलिस ने ताले तोड़कर घरों की तलाशी ली तो अवैध शराब की पेटियां बरामद हुई। जानिए फिर क्या हुआ...

impact of Amar Ujala's news, raid and police caught illegal liquor
पुलिस ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

मामला यूपी के मेरठ जिले का है। यहां टीपी नगर क्षेत्र की बस्तियों में अवैध शराब का तिलिस्म तोड़ने के लिए एसपी सिटी छह थानों की पुलिस फोर्स लेकर उतर गए। ‘अमर उजाला’ में खबर प्रकाशित होने के बाद छह बस्तियों में सात प्वाइंटों को चिह्नित कर घरों पर छापामारी की गई। जहां घरों में महिलाएं शराब का सौदा करती मिलीं। सर्च अभियान में महिलाएं घरों को छोड़कर भाग गईं। पुलिस ने दरवाजे तोड़कर तलाशी ली। एक मकान से मिलावटी शराब तो दूसरे से पांच पेटी शराब के साथ दो युवक दबोचे गए। तीन महिलाओं को भी आरोपी बनाया गया है।

impact of Amar Ujala's news, raid and police caught illegal liquor
पुलिस ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

एसपी सिटी रणविजय सिंह के अनुसार लगातार मिल रही शिकायतों को देखते हुए यह छापामारी टीपी नगर, ब्रह्मपुरी, परतापुर, रेलवे रोड, देहली गेट व महिला थानाध्यक्षों और फोर्स के साथ किशनपुरा, मलियाना, शेखपुरा, मलियाना, नई बस्ती, चौहानपुरी में सात स्थानों को चिह्नित कर सीओ ब्रह्मपुरी अखिलेश भदौरिया के साथ शुरू की गई। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी ने संभाली कमान

impact of Amar Ujala's news, raid and police caught illegal liquor
पुलिस ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के अनुसार चौहानपुरी में भीम के मकान पर दबिश दी गई। भीम जेल में है। लेकिन उसकी पत्नी घर में ही शराब बेच रही थी। पुलिस को देखते ही लोगों ने शोर मचा दिया, जिस पर भीम की पत्नी भाग गई। उसके घर से दो पेटी शराब बरामद की गई। पता चला कि पति के जेल जाने के बाद उसकी पत्नी अवैध धंधा चला रही थी।

विज्ञापन

महिलाएं बेच रही थीं शराब 

impact of Amar Ujala's news, raid and police caught illegal liquor
पुलिस ने की छापेमारी - फोटो : अमर उजाला

इंस्पेक्टर टीपी नगर के अनुसार शेखपुरा में रामवती, निर्मला और रीतू नाम की तीन महिलाओं के शराब बेचने की सूचना थी। पुलिस ने पहले यहां सादी वर्दी में टीम लगा दी थी। बाद में छापा मारा गया। रामवती बुजुर्ग है। बकौल इंस्पेक्टर रामवती और निर्मला पुलिस को देखकर भाग गईं। इनके यहां भी शराब मिली। रामवती का बेटा संपूर्ण घर में मिला। उसके घर से एक कैन में अपमिश्रित शराब बरामद हुई। दो महिलाओं और संपूर्ण के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा। एक मकान से आजाद को शराब बेचते पकड़ा गया।

पढ़ें : सपा जिलाध्यक्ष की फैक्ट्री पर पड़ी रेड, हुआ करोड़ों की टैक्स चोरी का खुलासा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed