फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   illigal liquor supply to pradhan candidates

प्रधान प्रत्याशियों को अवैध शराब सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा

Wed, 21 Apr 2021 01:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 01:28 AM IST
विज्ञापन
illigal liquor supply to pradhan candidates
प्रधान प्रत्याशियों को अवैध शराब सप्लाई करने वाला गिरोह पकड़ा, 13 गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। पंचायत चुनाव के दौरान ग्राम प्रधान पद के प्रत्याशियों को अवैध शराब सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ हो गया। इसके 13 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इनके पास से 200 लीटर अपमिश्रित शराब, 30 पेटी, 800 पव्वे और कुछ शराब ड्रम में मिली है। इसके साथ ही 350 लीटर एक्सट्रा न्यूट्रल एल्कोहल (ईएनए) बरामद किया गया है। ईएनए शराब बनाने के लिए प्रयुक्त किया जाता है। गिरोह के कुछ अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
एसएसपी अजय साहनी ने मंगलवार को पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता कर बताया कि भावनपुर के स्याल गॉव में अवैध शराब बनाई जा रही थी। मुखबिर की सूचना पर भावनपुर थाना पुलिस और एसओजी टीम ने स्याल गांव में छापा मार दिया। यहां से पांच आरोपी पकड़े गए। इसके बाद आठ अन्य आरोपी गिरफ्तार किए गए।
विज्ञापन

आरोपियों ने बताया कि कुछ प्रधान प्रत्याशियों और अन्य लोगों को यह शराब सप्लाई होनी थी। एसएसपी ने बताया कि प्रधान प्रत्याशी कम कीमत में यह शराब खरीद रहे थे। पुलिस ने प्रधान प्रत्याशियों को चेतावनी दी है कि अगर चुनाव के दौरान अवैध शराब का प्रयोग किया या शराब पार्टी का आयोजन किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक प्रेमपाल निवासी आई ब्लॉक गंगानगर, अजीत सिंह, अनुज, निवासी स्याल भावनपुर, सुधीर कुमार निवासी रुकनपुर भावनपुर, सैफुद्दीन निवासी जमुनानगर खरखौदा शराब बनाते हुए पकड़ गए। अन्य आरोपी इनके साथ काम करते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
इन लोगों को सप्लाई की गई शराब
- मुकुल शर्मा उर्फ बब्बू निवासी साधारणपुर इंचौली, रिंकू शर्मा निवासी किनानगर भावनपुर, किशोर कुमार निवासी नगला सिखेड़ा इंचोली, सुरजीत सिंह और रतन सिंह निवासी सिखेडा इंचौली, पप्पू उर्फ राज सिंह निवासी मारकपुर भावनपुर, सुखविंदर निवासी स्याल भावनपुर और राजू उर्फ राजकुमार निवासी स्याल भावनपुर।
---
इन आरोपियों की है तलाश
- परविंदर निवासी सराय काजी मेडिकल, हिमांशु निवासी जटवाड़ा थाना देहली गेट, रिंकू निवासी नबीपुर इंचौली और रविंद्र निवासी स्याल भावनपुर।
----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed